{"_id":"5d231e298ebc3e6ced37321a","slug":"car-fell-into-deep-trench-in-chamba-pathankot-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में लुढ़की कार, चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरी खाई में लुढ़की कार, चालक की मौत, तीन घायल
Mon, 08 Jul 2019 10:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हडोठा के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी चालक की मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार अन्य तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। यह हादसा रविवार को देर रात हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया। यहां से वाहन की मदद से घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।हादसे में मृतक की पहचान कश्मीर सिंह राणा पुत्र प्यार सिंह राणा निवासी दड़ोगी डाकघर सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई।
विज्ञापन
वहीं, हादसे में घायल ज्ञान ठाकुर पुत्र वैंसु राम निवासी धांडल डाकघर साहू, पवन सिंह राणा पुत्र प्यार सिंह राणा और धर्म चंद पुत्र लालची राम गांव धरूनि डाकघर बाट तहसील व जिला मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार लोग सरकाघाट से चंबा की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान जब से हडोठा के समीप पहुंचे तो गाड़ी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक कश्मीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीन गाड़ी में सवार लोगों को चोटें आई है। घायलों ने फोन के माध्यम से रिश्तेदारों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इसके साथ ही घायलों का भी उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में गाड़ी चालक की मौत हुई है। जबकि अन्य तीन गाड़ी सवार घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।