{"_id":"5cb1c534bdec2213e43a61c1","slug":"car-falls-into-gorge-one-killed-in-sunni-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, आईटीआई के इंस्ट्रक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, आईटीआई के इंस्ट्रक्टर की मौत
Sat, 13 Apr 2019 04:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Apr 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
शिमला के सुन्नी में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी पहचान संजीव डोगरा (31) जिला कुल्लू (आनी) के रूप में हुई है। संजीव जलोग स्थित आईटीआई में इंस्ट्रक्टर था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक संजीव कुमार डोगरा की कार बेकाबू होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने सुन्नी पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने के बाद युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन