कार 200 फीट खाई में गिरने के बाद पेड़ में अटकी, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिले के बंजार के डुखन गांव में टिपूधार से पलाहच की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में लुढ़कने के बाद पेड़ में अटक गई। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घायल को खाई से स्थानीय लोगों ने निकाला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह पौने नौ बजे कार डुखन नामक स्थान कार पहले पहाड़ी से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार तेजस्वी (28) पुत्र जय सिंह, गांव फागूधार, ग्राम पंचायत मंगलौर, बंजार की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि चालक देवराज (26) पुत्र कर्म सिंह, गांव डुगा, ग्राम पंचायत पलाहच, बंजार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल को लोगों ने खाई से निकाला और उपचार के लिए बंजार अस्पताल भेजा। जहां इसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार और घायल को पांच हजार रुपये की राशि दी गई है।