{"_id":"5ca0ec5fbdec2275a46a0b11","slug":"car-falls-in-tons-river-2-people-missed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचलः टौंस नदी में गिरी कार, दो लोगों ने तैर कर बचाई जान, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचलः टौंस नदी में गिरी कार, दो लोगों ने तैर कर बचाई जान, दो लापता
Mon, 01 Apr 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल उत्तराखंड सीमा पर शकड़ी ढांक पर एक ब्रेजा कार दुर्घटनाग्रस्त हो कर 500 मीटर नीचे टौंस नदी में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों ने नदी में तैर कर अपनी जान बचा ली, जबकि दो लोग लापता बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये चारों लोग चुनावी डयूटी पर तैनात थे व उत्तराखंड के क्वाणू की तरफ इस निजी कार में सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन
एसडीएम चकराता डॉ. अपूर्वा सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार चकराता के एस. नेगी व थाना प्रभारी त्यूणी बीएस भर्ती की अगवाई में राहत व बचाव कार्य को अंजाम देने के लिए घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। नदी में तैर कर जान बचाने वाले दो लोगों में एक वाहन चालक नेरवा के रोहाना व एक पुलिस कर्मी उत्तराखंड का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल खबर लिखे जाने तक राहत व बचाव दल घटना स्थल पा नही पंहुच पाया है। स्थानीय लोग राहत व बचाव कार्यो में जुटे हुए हैं, परंतु रात के समय अंधेरा राहत व बचाव कार्यो में रोड़ा बना हुआ है। नदी में बहे दो लोगो की पहचान भी अभी तक नही हो पाई है।
विज्ञापन