{"_id":"5cbffddabdec22142c5cd26b","slug":"car-fall-into-gorge-on-shimla-rohru-road-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर मौत
Wed, 24 Apr 2019 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटकोटी मार्ग पर रोहड़ू बाजार से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर एक मारुति कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की सांस्कृतिक संध्या खत्म होने के बाद मंगलवार रात को कार में सवार दो व्यक्ति रोहड़ू से पटसारी की ओर जा रहे थे। पौड़ीताल के पास चालक का नियंत्रण खोने से कार करीब सौ मीटर नीचे लुढ़क कर पब्बर नदी के तट पर जा गिरी। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजीव कुमार पुत्र ईश्वर सिंह (32) और इंद्र देव पुत्र सैन राम (55) निवासी गांव डुणसा डाकघर समरकोट तहसील रोहड़ू के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल रोहड़ू में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पुलिस दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही मान रही है। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए हैं। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही लग रहा है।