{"_id":"616466a58ebc3ea658025884","slug":"car-bokking-in-shimla-increased-shimla-news-sml386885278","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में कारों का बाजार गुलजार, बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में कारों का बाजार गुलजार, बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते साल के मुकाबले बुकिंग तीन गुना बढ़ी, वाहन की समय पर डिलीवरी मिलने पर संशय
क्रॉॅसर
सेमीकंडक्टर चिप की कमी से उत्पादन प्रभावित
विश्वास भारद्वाज
शिमला। त्योहारी सीजन के दौरान नवरात्र में गाड़ियों की मांग बीते साल के मुकाबले
काफी बढ़ी है। लेकिन बुकिंग के बाद भी आपको गाड़ी निर्धारित तिथि पर मिलेगी इसमें अभी संशय है। पिछले साल नवरात्र पर 250 वाहनों की बुकिंग हुई थी इस बार एक हजार वाहनों की बुकिंग हुई है।
देशभर में सेमीकंडक्टर चिप की कमी के कारण गाड़ियों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। मांग के अनुरूप डीलरों को गाड़ियां नहीं मिल रहीं। डिलीवरी के लिए एक से छह महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। लंबी वेटिंग से ग्राहक ही नहीं डीलर भी परेशान हैं। महिंद्रा स्नो व्यू ऑटोमोबाइल के महाप्रबंधक रिशांत वर्मा ने कहा कि फेस्टिवल सीजन के दौरान इस साल गाड़ियों की मांग बढ़ी है लेकिन डिलीवरी प्रभावित है। मांग के मुकाबले 50 फीसदी ही गाड़ियां मिल पा रही हैं।
फेस्टिवल सीजन के लिए 400 थार, 300-एक्सयूवी 700, 150 एक्सयूवी 300, 100 बुलेरो और करीब 50 स्कार्पियो गाड़ियों की मांग आई है। इनमें से 50 फीसदी गाड़ियां ही मिलने की उम्मीद है। गाड़ियों के लिए 6 महीने की वेटिंग चल रही है। हिमालयन होंडा शिमला के सेल्स मैनेजर अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि नवरात्र के लिए 30 गाड़ियों की बुकिंग है लेकिन सप्लाई प्रभावित होने से डिलीवरी प्रभावित हो रही है। 20 की मांग भेजने पर 5 ही गाड़ियां मिल रही हैं। मॉडर्न आटोमोबाइल नेक्सा की ऑपरेशन हेड अंजू शर्मा ने बताया कि नवरात्र के लिए 35 गाड़ियों की बुकिंग है, 20 गाड़ियां डिलीवर कर दी है। प्रोडक्शन प्रभावित होने से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
दिवाली के लिए बुकिंग
नहीं ले रहे बाइक डीलर
त्योहारी सीजन में दो पहिया वाहनों की मांग बढ़ने के बावजूद सप्लाई प्रभावित होने से डीलर दिवाली के लिए बुकिंग नहीं ले रहे। लवनीश मोटर्स (टीवीएस बाइक) के संचालक लवनीश सेठ ने बताया कि नवरात्र के लिए 47 बाइक की मांग है, 20 की डिलीवरी दे दी है। मांग ज्यादा है लेकिन सप्लाई कम, इसलिए दिवाली के लिए बुकिंग नहीं ले रहे। सिटी आटोमोबाइल (बजाज बाइक) के संचालक अमित गर्ग ने बताया कि सौ बाइक की मांग भेज रहे हैं तो 40 ही मिल रही हैं। 125 सीसी से ऊपर की बाइक की ज्यादा कमी है। फिलहाल दिवाली के लिए बुकिंग नहीं ली जा रही।
गोयल मोटर्स का दावा, पर्याप्त संख्या में हैं गाड़ियां
मारुति सुजुकी गोयल मोटर्स के प्रबंध निदेशक सहज शब्द गोयल ने दावा किया कि भले ही सेमीकंडक्ट चिप के कारण गाड़ियों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है लेकिन उनके पास पर्याप्त संख्या में गाड़ियां उपलब्ध हैं। त्योहारी सीजन के लिए ऑल्टो, एस्प्रेसो, स्विफ्ट और ब्रिजा माडल की करीब 1300 गाड़ियों की बुकिंग है। मुहूर्त पर ही ग्राहकों को उनकी पसंद की गाड़ियां उपलब्ध करवाएंगे।