{"_id":"6122002c8ebc3e79de062288","slug":"car-accident-in-mahal-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, एक घायल
Sun, 22 Aug 2021 08:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 22 Aug 2021 08:33 PM IST
सार
हमीरपुर जिले के महल में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक कार सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते महल गांव में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 37 वर्षीय कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार सुबह पुलिस को जब हादसे की सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
अरुण वर्मा और अजय कुमार निवासी गांवकनकरी शनिवार देर रात को ताल से महल की ओर जा रहे थे। कार अरुण वर्मा चला रहा था। महल से करीब एक किलोमीटर पीछे कार गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान अजय कुमार कार से छिटक कर बाहर गिर गया और बेहोश हो गया, जबकि अरुण कार समेत गहरी खाई में गिर गया। हादसे का पता रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे लगा। जब अजय कुमार को होश आया और उसने अपने गांव के लोगों को फोन कर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने जब नजदीक जाकर देखा तो अजय घायल हुआ था, जबकि अरुण कुमार की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। भोरंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे व माता-पिता छोड़ गया है। थाना प्रभारी भोरंज छोटा राम ने कहा कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन