{"_id":"61719c9ff1cb303b673ed706","slug":"car-accident-in-kinnaur-one-died-shimla-news-sml3879585162","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में कार खाई में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में कार खाई में गिरी, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला किन्नौर के पूह खंड में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा पूह खंड के जंगी-आकपा मार्ग के समीप तिथरीधार के समीप गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। मृतक की पहचान चंद्रप्रेम नेगी (33) निवासी जंगी तहसील मूरंग जिला किन्नौर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला वीरवार दोपहर करीब दो बजे का है जब चंद्रप्रेम कार संख्या एचपी 06ए, 2915 में सवार होकर जंगी से आकपा की ओर आ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे तिथरीधार के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। चालक ने हादसे में मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जंगी के स्थानीय लोगों और मूरंग पुलिस से थाना प्रभारी राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में पुलिस की टीम ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही खाई से शव को निकालकर पीएचसी जंगी में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।