सेना के वाहन और कार में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा के रांची मोड़ पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में आर्मी के काफिले की गाड़ियों के साथ टकराकर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवकों की कार को बाहर निकाला गया।
एक युवक की अगले हफ्ते ही शादी थी। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे अंकुश (28) पुत्र सुरेश कुमार व उसका साथी विनय कुमार (26) शंभु निवासी गांव मलोट अपनी डस्टर गाड़ी (एचपी38सी-6441) में पठानकोट से घर लौट रहे थे।
इस दौरान डमटाल-रांची मोड़ पर उतराई में ट्राले को ओवरटेक करते हुए उनकी कार आगे आर्मी के काफिले के साथ जा टकराई। इसके बाद काफिले के पीछे चल रही आर्मी की गाड़ी युवकों की कार के ऊपर चढ़ गई।
गांव में शोक की लहर
वहीं डमटाल पुलिस और रेलवे पुलिस ने जेसीबी की सहायता से युवकों की गाड़ी को आर्मी की गाड़ियों के नीचे से बाहर निकाला। मामला रेलवे पुलिस के अंतर्गत आने के चलते रेलवे पुलिस चौकी कंदरोड़ी के हेड कांस्टेबल देविंद्र कुमार अपनी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और शवों को अपने कब्जे में लिया।
उन्होंने बताया कि आर्मी वाहन चालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा दिए हैं।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक दोस्त थे और पठानकोट से रात को घर लौट रहे थे।
अंकुश की अगले हफ्ते शादी थी। युवकों की मौत के खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। अंकुश का क्रशर है, जबकि विनय पठानकोट में निजी क्षेत्र में काम करता था।