फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two car accidents in kullu himachal pradesh, four people died

कुल्लू: दो सड़क हादसों में पति-पत्नी समेत पांच की मौत

Sat, 20 Mar 2021 07:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बंजार(कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार(कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Mar 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
two car accidents in kullu himachal pradesh, four people died
बंजार में कार हादसा। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। औट-आनी-सैंज हाईवे-305 स्थित घियागी के जलोड़ा के पास कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार स्कूल प्रिंसिपल महिला और उनके पति सेवानिवृत्त अधिकारी की मौके पर मौत हो गई। दूसरा कार हादसा शनिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे सैंज घाटी के घाट-परगाणू सड़क मार्ग पर हुआ है। इसमें कार में सवार तीन लड़कों की मौत हो गई है। इन हादसों से कुल्लू और सैंज घाटी में मातम छा गया है। 

विज्ञापन


 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बंजार थाना के तहत घियागी से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर जलोड़ा नामक जगह पर आनी की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार से परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने जब कार को गिरते हुए देखा तो घटनास्थल की ओर दौड़े और इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस और 108 के कर्मचारियों के साथ मिलकर शवों को कड़ी मशक्कत से खाई से बाहर निकाला। हादसे में मृतक की पहचान 58 वर्षीय बागवानी विभाग से उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त अमर प्रकाश कपूर पुत्र राम दास और उनकी पत्नी प्रिंसिपल शकुंतला देवी (54) निवासी ग्रीन पैलेस कालोनी ढालपुर कुल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


ये लाहौल के ठोलंग गांव के रहने वाले थे। दूसरा हादसे में सैंज घाटी की घाट-परगाणू सड़क पर एक आल्टो कार पोखरी गांव के समीप कैंची पर अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट नीचे जा गिरी। कार जोत्थन से सैंज की तरफ आ रही थी। इसमें सवार 14 वर्षीय रोहित शर्मा पुत्र सीताराम निवासी शिकारी सैंज, 18 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र प्रकाश चंद गांव सुम्मा सैंज की मौके पर मौत हो गई। जबकि, 17 वर्षीय चंद्रकांत पुत्र खेमराज निवासी शिकारी सैंज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी सैंज से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस दोनों हादसों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed