{"_id":"7c2fa31590d1c540a90d670c9ab1024f","slug":"car-accident-ay-theog-on-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग में कार खाई में गिरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग में कार खाई में गिरी, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 22 Jan 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में ठियोग माहौरी मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। हादसा वीरवार सुबह हुआ जब माहौरी से ठियोग की ओर एक आल्टो कार आ रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान रास्ते में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुबह करीब नौ बजे यह हादसा पेश आया। मृतक की पहचान चमन लाल पुत्र कली राम, गांव नगाड़ कोटखाई के रूप में हुई है। हादसे के दौरान चालक अकेला ही गंतव्य की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी है।