फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at kullu, one died.

जायलो गाड़ी खाई में गिरी, बच्चे की मौत

Sat, 24 Jan 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 24 Jan 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
car accident at kullu, one died.

कुल्लू जिला के निरमंड अरसू में एक जायलो गाड़ी के गहरी खाई में लुढ़कने से तेरह वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। वीरवार देर रात हुए हादसे में चालक समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से एक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


जबकि दो लोगों को उपचार के लिए रामपुर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जायलो गाड़ी बाड़ी से अरसू आ रही थी।

इसी दौरान चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से खाई में लुढ़क गई। इसमें चालक समेत चार लोग सवार थे। हादसे में तेरह वर्षीय केशव राम की मौत हो गई है जबकि उसकी बहन सावित्री, हरीश और चालक रमेश जख्मी हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बारे में पता चलने पर अरसू समेत आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालने के बाद निरमंड अस्पताल पहुंचाया। हरीश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सावित्री और चालक रमेश का हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफ र किया गया है।
निरमंड पुलिस थाना के एसएसओ हरीश चंद्र ने हादसे में तेरह वर्षीय बच्चे की मौत की पुष्टि की है।

शुक्रवार को पार्थिव देह को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed