फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Captain Ajay Thakur won Kabaddi Masters Dubai 2018

भारत की जीत में चमके हिमाचल के अजय, दबदबा बरकरार

Mon, 02 Jul 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 02 Jul 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Captain Ajay Thakur won Kabaddi Masters Dubai 2018

भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाले अजय ठाकुर का दबदबा दुबई में मास्टर्स कबड्डी प्रतियोगिता में भी बरकरार रहा। प्रतियोगिता के छह मैचों में भारतीय कबड्डी टीम ने कोई मुकाबला नहीं हारा। कप्तान अजय ठाकुर ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए। अजय ने छह मुकाबलों में कुल 64 अंक हासिल किए।

विज्ञापन


विदेशी धरती पर हिमाचल के अजय ठाकुर की अगुवाई में भारतीय कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। प्रतियोगिता के दो मुकाबलों में अजय ने सुपर टेन भी हासिल किया। बातचीत में भारतीय कबड्डी कप्तान अजय ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


जिसके दम पर भारतीय टीम मास्टर्स कबड्डी चैंपियन बनी। उन्होंने कहा कि अब वे प्रो कबड्डी सीजन की तैयारियों में जुट जाएंगे। प्रो-कबड्डी सीजन अक्तूबर महीने में प्रस्तावित है और अजय ठाकुर तमिल थलाइवा टीम के कप्तान भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed