फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Candidates met DC in Chamba, said- cheating continued in the police recruitment exam in front of the inspector

Himachal: चंबा में डीसी से मिले अभ्यर्थी, बोले- निरीक्षकों के सामने पुलिस भर्ती परीक्षा में होती रही नकल

Fri, 20 Jun 2025 09:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Jun 2025 09:02 PM IST
सार

अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि 15 जून को आयोजित परीक्षा के दौरान जिले समेत प्रदेश के कई परीक्षा केंद्रों पर कई परीक्षार्थी सामूहिक रूप से नकल करते पाए गए। 

विज्ञापन
Candidates met DC in Chamba, said- cheating continued in the police recruitment exam in front of the inspector
चंबा में डीसी से मिले अभ्यर्थी( - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों ने धांधली और नकल करवाने के आरोप लगाए हैं। अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को इस सिलसिले में उपायुक्त से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर जांच करवाने की मांग की। अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि 15 जून को आयोजित परीक्षा के दौरान जिले समेत प्रदेश के कई परीक्षा केंद्रों पर कई परीक्षार्थी सामूहिक रूप से नकल करते पाए गए।

विज्ञापन

हैरानी की बात है कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात निरीक्षकों ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई और न ही कार्रवाई की। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी संबंधित परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच करवाई जाए। युवक-युवतियों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी संबंधित परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक किया जाए। नकल में शामिल परीक्षार्थियों व अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले निरीक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरी के लिए घर से दूर रहकर दो साल से तैयार कर रही काजल ने रोते बिखलते हुए कहा कि नकलचियों को तवज्जो देना अन्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। युवती ने कहा कि परीक्षा केंद्र में जमकर होने वाली नकल ने उनकी मेहनत पर पानी फेर कर रख दिया है। उनके परीक्षा केंद्र में परीक्षा से ठीक पांच मिनट बाद बिजली गुल हो गई और परीक्षा खत्म होने के पांच मिनट पहले आई। इतना ही नहीं, परीक्षा केंद्र में एंट्री का समय साढ़े दस बजे निर्धारित रहा। एक युवती पौने ग्यारह बजे परीक्षा केंद्र में पहुंची। जिसकी न तो कोई तलाशी ली गई और न ही उसे परीक्षा देने से रोका गया। अपनों को लाभ देने के लिए प्रदेश के 18 परीक्षा केंद्रों में जमकर नकल करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed