{"_id":"6047133776334a1e9c7f8122","slug":"candidates-covid-19-report-essential-for-army-bharti-rally-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कोविड रिपोर्ट सेना भर्ती में नहीं मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कोविड रिपोर्ट सेना भर्ती में नहीं मिलेगा मौका
Tue, 09 Mar 2021 12:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती में हिस्सा लेने के लिए कोविड रिपोर्ट फिर से अनिवार्य कर दी गई है। प्रदेश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह फैसला लिया गया है। ऊना के इंदिरा गांधी खेल मैदान में 17 मार्च से 6 अप्रैल तक सेना भर्ती होने जा रही है। इसकी तैयारियों को लेकर एडीसी ने अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने रैली स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं। उन्होंने हिमुडा के अधिकारियों को 14 मार्च तक रैली स्थल पर फेंसिंग का कार्य पूर्ण करने को कहा।
विज्ञापन
एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि भर्ती के दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जारी हिदायतों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उम्मीदवारों सहित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित दो गज की दूरी, हाथों की स्वच्छता और मास्क का प्रयोग जैसे मानकों का पालन करना होगा। उम्मीदवारों के नजदीकी संपर्क में आने वाले अधिकारियों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से पीपीई किट्स के प्रयोग किए जाने के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगी। स्टेडियम के आसपास यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे। स्टेडियम में सेना भर्ती के समय बिजली और पानी की आपूर्ति को सुचारु रूप से चलाने के लिए भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसपी अर्जित सेन, एएसपी विनोद धीमान, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, सहायक आयुक्त डॉ. रेखा कुमारी, आरटीओ रमेश चंद कटोच, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के भर्ती निदेशक कर्नल संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन