फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   canara bank auction ap goyal university shimla campus and land for not paying loan

शिमला का एपी गोयल विश्वविद्यालय 31 जुलाई को होगा नीलाम, केनरा बैंक ने भवन और जमीन कब्जे में ली

Mon, 05 Jul 2021 10:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 05 Jul 2021 10:58 AM IST
सार

बैंक ने आरक्षित राशि 128 करोड़ रुपये रखी है, जबकि जमा धरोहर राशि 12.50 करोड़ निर्धारित की है। बैंक के चंडीगढ़ स्थित प्राधिकृत अधिकारी ने नीलामी नोटिस भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
canara bank auction ap goyal university shimla campus and land for not paying loan
एपी गोयल विश्वविद्यालय (फाइल फोटो)

विस्तार

करोड़ों रुपये का लोन लेने के बाद उसे न चुकाने पर केनरा बैंक 31 जुलाई को शिमला के एपी गोयल विश्वविद्यालय की नीलामी करेगा। ऑनलाइन होने वाली इस नीलामी के लिए बैंक के प्राधिकृत अधिकारी ने नीलामी का नोटिस जारी कर दिया है। बैंक ने यह कवायद विश्वविद्यालय का संचालन करने वाले एपी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के दिल्ली निवासी ट्रस्टियों राजेश गोयल, गर्वित गोयल, प्रमोद कुमार गोयल, कुसुम लता गोयल, मीनू गोयल, प्रियंका गोयल और शोभिता गोयल के करोड़ों का लोन लेकर न चुकाने पर शुरू की है।

विज्ञापन


नोटिस के तहत बैंक मैहली-शोघी बाईपास रोड पर स्थित कई हेक्टेयर जमीन पर बने विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस और उसके आसपास की विश्वविद्यालय के ट्रस्ट की जमीन को नीलाम करेगा। इसके लिए आरक्षित राशि 128 करोड़ रुपये रखी गई है, जबकि जमा धरोहर राशि 12.50 करोड़ निर्धारित की है। बैंक के चंडीगढ़ स्थित प्राधिकृत अधिकारी ने नीलामी नोटिस भी जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


बैंक ने पहले ट्रस्ट को 60 दिन के भीतर बैंक का बकाया 39,21,50,736 रुपये और उस पर लगने वाला ब्याज भरने को कहा था। ट्रस्ट इस रकम को अदा नहीं कर सका। इस कारण बैंक ने गिरवी रखी कई हेक्टेयर भूमि और संपत्तियां जब्त कर लीं। बैंक ने आम लोगों को भी सतर्क किया था कि ट्रस्ट की संपत्तियों को खरीदने के दौरान सतर्कता बरतें और ध्यान रखें कि खरीदारी में बैंक की देनदारी को चुकाए बिना संपत्ति का कब्जा नहीं मिल सकेगा। इसी नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद पिछले दिनों बैंक ने संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद अब उनकी नीलामी 31 जुलाई सुबह 11:30 से 12:30 बजे के बीच होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों बच्चों का भविष्य खतरे में
एपी गोयल शिमला विवि शिमला की नीलामी के नोटिस के साथ ही इसमें पढ़ने वाले हजारों बच्चों का भविष्य खतरे में आ गया है। इस विवि में प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों तक से बच्चों ने दाखिला ले रखा है। विवि कई प्रोफेशनल कोर्स चलाता है और कब्जे व नीलामी की प्रक्रिया होने तक वह सेमिनारों का आयोजन कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed