{"_id":"57f1e7674f1c1b9a11575106","slug":"canada-woman-trekker-died-in-kangla-glacier","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगला ग्लेशियर में कनाडा की महिला ट्रैकर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगला ग्लेशियर में कनाडा की महिला ट्रैकर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/उदयपुर
Updated Mon, 03 Oct 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के कांगला ग्लेशियर के पास एक विदेशी महिला ट्रैकर की मौत हो गई है। मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी बताई जा रही है। मनाली से लाहौल के तिंगरेट-कांगला ट्रैकिंग रूट पर निकलीं दो विदेशी महिलाओं में से कनाडा की 30 वर्षीय अन्नास्मिथ की मौत हो गई है जबकि दूसरी महिला यूएसए की 34 वर्षीय एलीसेन क्रिसिओ सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
इनके साथ एक गाइड, एक कुक व एक अन्य व्यक्ति भी है। विदेशी महिलाएं मनाली की एक निजी ट्रैकिंग एजेंसी एभव चौदह हजार फीट के माध्यम से कांगला ट्रैक रूट पर निकली थीं और 24 सितंबर को इन्होंने तिंगरेट पुलिस चौकी में अपनी एंट्री करवाई थी। मामले की पुष्टि डीएसपी केलांग संजय शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि विदेशी महिला की मौत की सूचना तिंगरेट चौकी को शनिवार रात करीब डेढ़ बजे लगी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना दल के गाइड भगवान दास ने ट्रैकिंग एजेंसी के मनाली स्थित को-ओर्डिनटर ललित कुमार को दी। पुलिस और मनाली की ट्रैकिंग एजेंसी का रेस्क्यू दल मौके पर रवाना हो गया है। मौत की सूचना कनाडा दूतावास के साथ गृह मंत्रालय को दी गई है। बता दें कि गत साल भी कांगला ग्लेशियर के पास एक विदेशी ट्रैकर की मौत हुई थी।
विज्ञापन