विदेश में नौकरी चाहिए तो जरूर पढ़ें ये खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई संस्थान में शीट मेटल, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वैल्डर, मोटर वाहन मैकेनिक ट्रेड के प्रशिक्षुओं को दुबई में नौकरी का मौका मिलने जा रहा है।
इसमें 15000 रुपए मासिक पगार और रहने की सुविधा के साथ साथ तीन समय का भेजन कंपनी मुहैया करवाएगी।
सोलन उत्कृष्ट आईटीआई में 10 जुलाई को प्रशिक्षुओं का चयन दो प्रक्रिया में होगा। पहले लिखित परीक्षा होगी।
कैंपस में ही दिए जाएंगे ऑफर लैटर
लिखित परीक्षा के बाद पर्सनल साक्षात्कार होंगे। मैरिट के आधार पर चयन होगा। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान उसी दिन चयनित प्रशिक्षुओं को आफर लेटर थमा दिए जाएंगे।
दुबई में स्थित अशोका लीलैंड की फैक्ट्री संचालक यह इंटरव्यू लेंगी। इसकी पुष्टि आईटीआई प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने की है। प्रदेश भर में 91 आईटीआई के संबंधित ट्रेड के प्रशिक्षु इस साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। इसमें पासपोर्ट होना अनिवार्य है। अगर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है तो भी प्रशिक्षु साक्षात्कार के लिए मान्य होगा।
साक्षत्कार में प्रशिक्षणार्थी की आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त साक्षात्कार में प्रशिक्षु अपने साथ पासपोर्र्ट फोटो कॉपी, शैक्षणिकता योग्यता प्रमाण पत्र, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र और 4 पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लाएं।