फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   campus interview for iti diploma holder will be on 21 september

आईटीआई डिप्लोमा होल्डरों के लिए खुशखबरी, इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू

Wed, 20 Sep 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा) Updated Wed, 20 Sep 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
campus interview for iti diploma holder will be on 21 september

आईटीआई डिप्लोमा होल्डरों के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी का मौका है। आईटीआई शाहपुर में 21 सितंबर को साइएनर्जी कंसलटेंसी एजेंसी देहरादून आईटीसी कंपनी के पंजाब स्थित खाद्य संस्करण कपूरथला प्लांट में भर्ती के लिए कैंपस साक्षात्कार लेगी।

विज्ञापन


इसमें 18 से 24 वर्ष आयु के टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, मेकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन और वायरमैन ( एनसीवीटी / एससीवीटी) ट्रेड में 2012-14 , 2013-15 व 2014-16 में आईटीआई कोर्स पास करने वाले अथवा अगस्त 2017 की अखिल भारतीय व्यवसाय परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। प्लेसमेंट आफिसर संतोष नारायण ने बताया कि साक्षात्कार के प्रथम चरण में कंपनी के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा लेंगे। 
विज्ञापन


सफल अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी 10 हजार रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। अभ्यर्थी सुबह 9 बजे संस्थान के बहुउद्देश्यीय भवन में पहुंच जाएं और अपने साथ बायोडाटा, समस्त प्रमाणपत्र और तीन पासपोर्ट साइज फोटो लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed