फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   call girls on police remand in sex racket case

पुलिस का यू टर्न, देह व्यापार केस में लड़कियां रिमांड पर, रसूखदारों को छोड़ा

Thu, 21 Sep 2017 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Sep 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
call girls on police remand in sex racket case

देह व्यापार मामले में स्मार्ट पुलिस ने सात लड़कियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन मल्टी नेशनल कंपनी के रसूखदार अफसरों को छोड़ दिया। सवाल ये है कि अगर लड़कियां देह व्यापार में संलिप्त पायी गईं तो उनके ग्राहक कहां हैं? वे भी बराबर के दोषी हैं। 

विज्ञापन


हैरत की बात ये कि मामले में यू टर्न लेते हुए पुलिस अब होटल मालिक को भी क्लीन चिट देने की तैयारी में है। पुलिस उसे अब इस मामले में संलिप्त नहीं मान रही है। पहले लड़कियों को हिरासत में लेने से इनकार कर रही पुलिस ने बुधवार को सातों लड़कियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


इनके साथ दो दलालों और होटल मालिक को भी रिमांड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ की गई। लेकिन ये लड़कियों जिनके लिए यहां लायी गईं उन्हें छोड़ दिया गया। बता दें कि होटल मालिक रंजीत कपूर को पहले दिन एफआईआर में नामजद कर गिरफ्तार किया गया। होटल के मैनेजर ने पूछताछ में बयान दिया कि मालिक को केवल एक डांस ग्रुप के आने की जानकारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों का इंतजाम एक मल्टी नेशनल कंपनी के प्रतिनिधियों ने किया था। लिहाजा, होटल मालिक या प्रबंधन का इसमें कोई हाथ नहीं है। पुलिस साफ साफ बता नहीं पा रही कि उसने लड़कियों को क्यों हिरासत में लिया? पुलिस ने एक बार ये भी कहा कि मामला आपसी रजामंदी का है। 

इसमें पैसे का लेनदेन नहीं। फिर उनसे पूछा गया कि अगर ऐसा है तो लड़कियों को क्यों रिमांड पर लिया गया।  इस पर पुलिस ने कहा कि बार-बार बयान बदलने और कुछ लड़कियों से पैसों की बरामदगी को ध्यान में रखते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है। 

एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने कहा कि सात लड़कियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। होटल मालिक और दो दलालों समेत 10 आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है। वीरवार को सभी को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। दोषियों को पकड़ा जाएगा। 

 
यह है मामला
पुलिस ने मंगलवार को ढली के जनैड़घाट में जंगल लाइव इन होटल में छापामारी कर सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ का दावा किया था। होटल में मल्टी नेशनल कंपनी के 25 लोग ठहरे हुए थे। पुलिस ने दो दलालों दीपक और जय शिव भंडारी के साथ सात लड़कियों को पकड़ लिया। पुलिस ने होटल मालिक को भी हिरासत में ले लिया। यह लड़कियां भठिंडा और पंचकूला की रहने वाली बताई जा रही हैं। इनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है। पुलिस के मुताबिक मनोरंजन के लिए लड़कियों से एक रात का पैकेज डेढ़ लाख में तय किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed