फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cabinet minister jagat singh negi chander kumar hits out at jairam thakur

Himachal: कैबिनेट मंत्री बोले- नेता विपक्ष अपनी सोच का दायरा बढ़ाएं, पूरे प्रदेश के हितों की पैरवी को आएं आगे

Thu, 18 May 2023 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 May 2023 06:01 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार और जगत सिंह नेगी ने कहा कि अपने कार्यकाल में जयराम ठाकुर ने शिक्षकों सहित विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने पर कभी कोई ध्यान नहीं दिया। इससे विभिन्न विभागों में स्टाफ की कमी बनी हुई है।

विज्ञापन
cabinet minister jagat singh negi chander kumar hits out at jairam thakur
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर केवल अपने विधानसभा क्षेत्र सराज तक ही सीमित हैं। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते केवल सराज विधानसभा क्षेत्र के विकास को ही प्राथमिकता प्रदान की और मंडी जिला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की लगातार अनदेखी करते रहे। आज भी विपक्ष के नेता के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी होने के बावजूद वे केवल सराज क्षेत्र से जुड़े मुद्दे ही उठा रहे हैं।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्रियों ने जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि बतौर नेता विपक्ष वे अपनी सोच का दायरा विस्तृत करें और समूचे प्रदेश के हितों की पैरवी के लिए आगे आएं। वीरवार को जारी संयुक्त बयान में कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार और जगत सिंह नेगी ने कहा कि अपने कार्यकाल में जयराम ठाकुर ने शिक्षकों सहित विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने पर कभी कोई ध्यान नहीं दिया। इससे विभिन्न विभागों में स्टाफ की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन


इसके विपरीत प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों के करीब 5,300 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की गई है। चंद्र कुमार और जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार ने हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह से कर्ज के दलदल में डूबो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष-2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की जनता से सत्ता में आने पर कर्ज की प्रथा समाप्त करने का वादा किया था। इसके विपरीत सत्ता प्राप्त करने के बाद पूर्व सरकार कर्ज पर कर्ज लेती रही, राजस्व बढ़ाने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए। नगर निगम शिमला के चुनाव में लोगों ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में भारी समर्थन देकर मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रही प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर मुहर लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed