फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cabinet meeting of himachal govt will held on 4th october

कैबिनेट की बैठक आजः लाखों कर्मचारियों को चुनावी सौगात दे सकते हैं वीरभद्र

Wed, 04 Oct 2017 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Oct 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
cabinet meeting of himachal govt will held on 4th october

विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले आज मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि आचार संहिता लगने से पहले वीरभद्र सरकार प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को चुनावी सौगात दे सकती है।

विज्ञापन


मंगलवार को बिलासपुर से पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी शंखनाद कर चुके हैं। ऐसे में वीरभद्र सिंह कर्मचारियों को सौगात देकर ब्रह्मास्त्र छोड़ सकते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कर्मचारियों को 4-9-14 देने का मुद्दा कांग्रेस ने उठाया था। एक कार्यक्रम के दौरान खुद मुख्यमंत्री  ने कर्मचारियों को सरकार आने पर 4-9-14 देने का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन


सरकार का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, लेकिन हर साल बजट के दौरान इसे देने की घोषणा होने की उम्मीद रखने वाले कर्मचारियों को मायूस ही होना पड़ा। अब चुनावी मौसम में एक बार फिर कर्मचारियों ने सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ कर्मचारी संगठनों ने वायदे पूरे न करने पर चुनाव में खुला विरोध करने तो कुछ ने विपक्ष के समर्थन में जाने की बात कहकर सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कर्मचारी वर्ग चुनावों में बाजी पलटने में सक्षम हैं। मुख्यमंत्री भी इस बात से बखूबी वाकिफ हैं। 

Trending Videos

इन फैसलों पर कर्मचारियों की नजर

cabinet meeting of himachal govt will held on 4th october

कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार बुधवार की कैबिनेट बैठक में 4-9-14 देने की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा रिटायरमेंट उम्र को 58 से 60 करने के अलावा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करना बड़ा मुद्दा है। सरकार अनुबंध कर्मचारियों के अनुबंध सेवाकाल में भी कमी कर सकती है। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारी भी स्थायीकरण को लेकर नीति का इंतजार कर रहे हैं।

मोदी की रैली के बाद कांग्रेस की ओकओवर में मोर्चेबंदी 

cabinet meeting of himachal govt will held on 4th october

मोदी की बिलासपुर रैली के बाद कांग्रेस ने ओकओवर शिमला में मोर्चेबंदी की। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बिलासपुर में नरेंद्र मोदी को सी-ऑफ करने के तुरंत बाद शिमला का रुख किया। सीएम कार्यालय से सभी प्रमुख मंत्रियों और प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को संदेश भेजा कि वे चार बजे तक ओकओवर पहुंचे। 

राहुल की रैली और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा की जानी है। मंत्रियों और पार्टी अध्यक्ष के पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने उनसे घंटों चर्चा की। ये देर शाम तक चलती रही। माना जा रहा है कि मोदी की रैली के बाद इस हॉट मीटिंग का असर बुधवार को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में भी दिखेगा। 

सरकार मिशन रिपीट को ध्यान में रखकर कोई बड़ा एलान कर सकती है। मोदी की बिलासपुर जनसभा का कड़ा जवाब सात अक्तूबर को मंडी में प्रस्तावित राहुल गांधी की रैली से देने पर भी चर्चा की गई। 

बिलासपुर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करीब साढे़ तीन बजे अनाडेल में हवाई मार्ग से पहुंचे। यहां से सरकारी निवास ओकओवर आए। यहां मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों विद्या स्टोक्स, कौल सिंह और जीएस बाली से चर्चा की। इसी बीच प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू भी पहुंचे। 

उनके साथ प्रदेश महासचिव हरभजन सिंह भज्जी भी थे। पहले बैठक में मोदी के भाषण पर चर्चा की गई। प्रदेश की जनता पर होने वाले रैली के असर पर भी चर्चा होती रही। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को मंत्र दिया कि अब एकजुट होकर भाजपा से मुकाबिल होने का वक्त है। 

इसी से कांग्रेस मिशन रिपीट की दिशा में आगे बढ़ सकेगी। वीरभद्र सिंह ने सुखविंद्र सुक्खू से भी पार्टी के आगामी कार्यों पर बात की। सात अक्तूबर को मंडी में होने वाली रैली मंत्रणा का प्रमुख विषय रहा। रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों को जुटाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने पर काम करने की रणनीति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed