फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   c&v teacher will be included in Flying squads of hpbose himachal

उड़नदस्तों में शामिल होंगे सीएडंवी शिक्षक, शिक्षा बोर्ड ने लिया फैसला

Fri, 25 Jan 2019 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Jan 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
c&v teacher will be included in Flying squads of hpbose himachal

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में प्रदेश मुख्याध्यापक प्रधानाचार्य अधिकारी संघ और सीएडंवी अध्यापक संघ की बैठक हुई। इसमें वार्षिक परीक्षाओं के संचालन के लिए दोनों संघ के पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को रखा। मुख्याध्यापक प्रधानाचार्य अधिकारी संघ की बैठक में बोर्ड अध्यक्ष ने उपनिदेशक उच्चतर और प्रारंभिक शिक्षा की अध्यक्षता में उड़नदस्तों का गठन करने, कुल्लू के आनी में उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्नपत्रों का ड्रॉपिंग सेंटर बनाने, उत्तर पुस्तिकाओं के

विज्ञापन


मूल्यांकन में अधिक अध्यापकों की सहभागिता सुनिश्चित करने, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर पूरा कर परिणाम घोषित करने सहित परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से सहायता लेने पर सहमति बनी। सीएडंवी अध्यापक संघ की बैठक में छठी से आठवीं कक्षा तक कला विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए अध्यापकों से सुझाव मांगने का फैसला लिया गया। इसके अलावा पाठ्यक्रम के बदलाव के लिए कार्यशाला, उड़नदस्तों में सीएंडवी अध्यापकों को शामिल करने, परीक्षा केंद्र में उपाधीक्षक और अधीक्षक नियुक्त करने सहित अन्य मांगों पर चर्चा हुई। बैठक में स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed