उपचुनाव: पच्छाद और धर्मशाला सीमावर्ती क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने बुधवार को कांगड़ा और सिरमौर के उपायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रें सिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया की तैयारियां को गति देने तथा पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
उन्होंने इन उपचुनावों में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की निगरानी करने के अतिरिक्त हथियारों के जमा करवाने, नकदी और अवैध शराब आदि जब्त करने के निर्देश दिए। देवेश कुमार ने जिला प्रशासन, पुलिस को दोनों जिलों की सीमाओं के अतिरिक्त इन जिलों की बाहरी राज्यों के साथ लगती सीमाओं पर नाके लगाने तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।
बाद में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आयकर विभाग के नोडल अधिकारी के साथ भी एक बैठक की तथा उप चुनावों के दौरान नकदी की जब्ती से संबंधित मामलों की दैनिक रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन कार्यालय शिमला को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रूपाली ठाकुर, दलीप नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरबंस धीमान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
स्टार प्रचारकों की सूची 29 तक आयोग को देने के निर्देश
निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को 29 सितंबर तक अपने पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची भेजने के निर्देश दिए हैं। यह सूूची उन दलों से मांगी गई है, जिनके नेता विधानसभा उप चुनाव लड़ने के लिए चुनाव मैदान में उतारे जा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर यशपाल तनाईक ने कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि आयोग ने विधानसभा उप चुनाव के लिए हिमाचल आने वाले स्टार प्रचारकों की सूची 29 सितंबर से पहले मांगी है। इसके बाद इन स्टार प्रचारकों को धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उप चुनाव में प्रचार करने की मंजूरी दी जाएगी।