फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Byelection: MLA Vikramaditya said that discrimination against the people of the state regarding jobs

उपचुनाव: विधायक विक्रमादित्य बोले- नौकरियों को लेकर प्रदेश के लोगों से हो रहा भेदभाव

Wed, 27 Oct 2021 09:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Oct 2021 09:19 PM IST
सार

 कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भी कोई इंटरव्यू हो रहे हो तो वहां का लोकल यूथ उन इंटरव्यू में नहीं दिखता बल्कि धर्मपुर के लोग रातोंरात पूरे हिमाचल प्रदेश में नौकरी लेने जाते हैं, नौकरी अपने विस क्षेत्र में ले जाते हैं। 

विज्ञापन
Byelection: MLA Vikramaditya said that discrimination against the people of the state regarding jobs
आनी में विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आनी में चार जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने आनी के कुंगश, रघुपुर के देहुरी, कराड और बांशा में जनसभाओं का संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भी कोई इंटरव्यू हो रहे हो तो वहां का लोकल यूथ उन इंटरव्यू में नहीं दिखता बल्कि धर्मपुर के लोग रातोंरात पूरे हिमाचल प्रदेश में नौकरी लेने जाते हैं, नौकरी अपने विस क्षेत्र में ले जाते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग और लोनिवि में जितनी भी बेलदारों और पंप ऑपरेटरों की नौकरी लगी है, उनमें अधिकतर महेंद्र सिंह की धर्मपुर विस क्षेत्र के लोग नौकरियां लेकर जा रहे हैं। इसमें प्रदेश के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और गृहिणियों को घर का चूल्हा चलाना तक मुश्किल हो गया है। ये वही सरकार हैं, जो कहती थी महंगाई कम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed