फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Byelection Himachal: BJP made panel for ticket in shimla

उपचुनाव: हिमाचल भाजपा ने टिकट के लिए बनाए पैनल, बैठक में लिया फैसला

Wed, 25 Sep 2019 11:26 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Sep 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Byelection Himachal:  BJP made  panel for ticket in shimla
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने पच्छाद और धर्मशाला में विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट को पैनल बनाए हैं। बंद कमरे में हुई बैठक में पच्छाद से तीन और धर्मशाला से चार नाम हाईकमान को भेजे बताए जा रहे हैं। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में संभावित प्रत्याशियों पर देर रात तक चर्चा होती रही। प्रत्याशियों पर चर्चा के लिए  पीटरहॉफ शिमला मेें रात छह बजे शुरू हुई भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक रात 10 बजे तक चलती रही।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, संगठन महामंत्री पवन राणा, महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर, कृपाल परमार, रणधीर शर्मा, राम सिंह के अलावा पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप मौजूद रहे। पार्टी प्रत्याशियों के गुण-दोष के अलावा कांग्रेस प्रत्याशियों के मुकाबले में भी उनका कद आंका गया। इसके अलावा संगठन और आम लोगों मेें सक्रियता का आधार भी देखा गया। 

विज्ञापन

पच्छाद और धर्मशाला से हाईकमान को भेजे ये नाम 

भाजपा सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में पच्छाद से आशीष सिक्टा, रीना कश्यप और बलदेव कश्यप के तीन नामों का पैनल तय किया है, जबकि धर्मशाला से चार नेताओं उमेश दत्त, राजीव भारद्वाज, संजय शर्मा और राकेश शर्मा के नामों का पैनल बना है।  

बैठक में नहीं पहुंचे धूमल, अनुराग, रामस्वरूप  
प्रदेश चुनाव समिति की इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर प्रदेश चुनाव समिति का सदस्य होने के बावजूद नहीं पहुंचे। सांसद रामस्वरूप शर्मा को बैठक में बुलाया था, वह भी नहीं आए। बताया गया कि पहली बार के सांसद इस बैठक में आमंत्रित नहीं किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed