फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Byelection: Helpline 1950 will help Divyang voters

उपचुनाव: दिव्यांग वोटरों को हेल्पलाइन 1950 से मदद मिलेगी

Wed, 29 Sep 2021 05:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Sep 2021 05:07 PM IST
सार

दिव्यांग मतदाताओं के लिए बाधा रहित चुनाव के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रो. अजय श्रीवास्तव और विभाग के राज्य नोडल अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 से हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दृष्टिबाधित मतदाता ब्रेल के जरिये वोट दे सकेंगे।

विज्ञापन
Byelection: Helpline 1950 will help Divyang voters
हेल्पलाइन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एक संसदीय क्षेत्र और तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 से हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दृष्टिबाधित मतदाता ब्रेल के जरिये वोट दे सकेंगे। चलने में परेशानी महसूस करने वाले दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान केंद्र तक लाने और वापस छोड़ने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी। यह जानकारी दिव्यांग मतदाताओं के लिए बाधा रहित चुनाव के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रो. अजय श्रीवास्तव और विभाग के राज्य नोडल अधिकारी नीरज शर्मा ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1950 पर पहले से फोन कर दिव्यांग और 80 वर्ष से ज्यादा आयु के बुजुर्ग मतदाता व्हील चेयर एवं घर से मतदान केंद्र तक जाने आने के लिए वाहन व्यवस्था की मांग कर सकते हैं। मतदान केंद्रों पर दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल में वोटर स्लिप और वोटर गाइड उपलब्ध रहेगी। वे उसे पढ़कर ईवीएम में ब्रेल के माध्यम से अपना वोट डाल सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed