फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bye elections in pachhad Himachal bjp and himachal congress leaders strategy

पच्छाद उपचुनाव: रूठों को मनाने में जुटी भाजपा, कांग्रेस आक्रामक

Fri, 11 Oct 2019 01:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)/नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)/नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Oct 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
bye elections in  pachhad Himachal bjp and himachal congress leaders strategy
भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता और कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव से सियासी पारा चढ़ गया है। बागी होकर चुनाव मैदान में उतरीं दयाल प्यारी से बिगड़े भाजपा के राजनीतिक समीकरणों को सुधारने के लिए रूठों को मनाया जा रहा है। कांग्रेस आग में घी डालकर भाजपा को मुकाबले से बाहर बताकर दयाल प्यारी से टक्कर बता रही है। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के मंत्रियों की घेराबंदी भी शुुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दयाल प्यारी ने पीठ में घोंपा छूरा : विनय
भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने सराहां में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नाराज कार्यकर्ताओं को मनाया जा रहा है। सभी को मान-सम्मान के साथ पार्टी के साथ चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दयाल प्यारी जब तक पार्टी में थीं, उनका हमेशा सम्मान किया गया। उन्हें तीन बार भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद सदस्य व अध्यक्ष भी बनाया। इस बार उन्होंने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि पार्टी से नाराज चल रहे तारा दत्त शर्मा, भूपेंद्र भंडारी और नरेश शर्मा को मना लिया गया है। अब ये सभी पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे। इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग निगम बोर्ड के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, तारा दत्त शर्मा, भूपेंद्र भंडारी और नरेश शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता का उल्लंघन कर रही भाजपा : सोलंकी
कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा है कि उपचुनाव में अपनी हार सामने देखकर जयराम सरकार बौखला गई है। उन्होंने दावा किया कि पच्छाद में भाजपा तीसरे नंबर पर है। लड़ाई कांग्रेस के मुसाफिर और आजाद प्रत्याशी दयाल प्यारी के बीच है। उन्होंने कहा कि भाजपा आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर रही है। पच्छाद में पाइप से भरा ट्रक पकड़ा गया। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पच्छाद में भाजपा के चुनाव प्रभारी हैं। वह लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।


शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यहां दो साल में कोई कार्य नहीं हुआ। आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सांविधानिक पद पर होने के बावजूद भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। भाजपा जनजातीय मुद्दे से पीछे हट रही है। नाहन चौगान में राजनाथ ने कहा था कि अगर बहुमत से सरकार बनेगी तो गिरिपार को जनजातीय घोषित किया जाएगा। दो बार सरकार बहुमत से बन गई, लेकिन, उनका वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed