{"_id":"5d8879988ebc3e0138748fa6","slug":"bye-elections-in-dharamshala-and-pachhad-nomination-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के लिए नामांकन आज से, प्रत्याशी अभी तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के लिए नामांकन आज से, प्रत्याशी अभी तय नहीं
Mon, 23 Sep 2019 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव का बिगुल बजने के साथ ही सोमवार को प्रत्याशियों के नामांकन भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके बावजूद प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस अभी तक दोनों सीटों के लिए अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों पर फैसला नहीं ले सके हैं। उधर, भाजपा और कांग्रेस के कई दावेदारों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। वे टिकट झटकने को बेताब हैं।
विज्ञापन
आज चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को उपचुनाव की अधिसूचना के बाद से 30 सितंबर तक दोनों ही हलकों में प्रत्याशी नामांकन भर सकेंगे। एक अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और तीन तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को प्रचार के लिए 16 दिन मिलेंगे। दोनों विधानसभा हलकों में 21 अक्तूबर को मतदान होगा और दो दिन बाद 24 को नतीजे घोषित होंगे।
विज्ञापन
28 लाख रुपये तक ही धनराशि कर सकेगा हर प्रत्याशी
हर प्रत्याशी 28 लाख तक अपने प्रचार के लिए राशि खर्च कर सकेगा। लोकसभा चुनाव में धर्मशाला के विधायक किशन कपूर के कांगड़ा और पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप के शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद ये दोनों विधानसभा सीटें खाली हो गई थीं।
विज्ञापन