फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bye elections in dharamshala and pachhad code of conduct and recruitment exams by HPSSC

इन भर्ती परीक्षाओं पर नहीं होगा विस उपचुनाव का असर

Sun, 22 Sep 2019 11:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर/शिमला/धर्मशाला
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर/शिमला/धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Sep 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
bye elections in dharamshala and pachhad code of conduct and recruitment exams by HPSSC
सांकेतिक तस्वीर

धर्मशाला और पच्छाद में उपचुनाव के चलते लागू आचार संहिता का प्रदेश में होने वाली नई भर्ती परीक्षाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग पूर्व की भांति छंटनी, टाइपिंग और मूल्यांकन परीक्षाएं लेगा और इनके परिणाम घोषित होंगे। प्रदेश पुलिस विभाग में पुलिस उप निरीक्षक के 33 पद भरे जाएंगे। पोस्ट कोड 729 के तहत इन पदों को भरने के लिए 21 जुलाई को हुई लिखित परीक्षा का परिणाम आयोग ने घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


कुल 22524 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 17731 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। लिखित परीक्षा में 691 को सफल घोषित किया है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की अब शारीरिक दक्षता परीक्षा 14 से 16 अक्तूबर के बीच होगी। अभ्यर्थियों को आयु, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग का सर्टिफिकेट, पहचान पत्र की सत्यापित प्रति और आवेदन पत्र की डाउनलोड कॉपी लानी होगी।
विज्ञापन


शारीरिक दक्षता परीक्षा राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय खेल मैदान बड़ू हमीरपुर में होगी। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आचार संहिता का चयन आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों और परीक्षा परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पूर्व में हुए विस चुनावों के दौरान भी सभी भर्तियों यथावत जारी रही थीं। नई भर्तियों के लिए आवेदन आचार संहिता के बाद ही मांगे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन विभिन्न पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षाएं कल से

आयोग ने तीन पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 23 सितंबर को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा होगी। पोस्ट कोड 735 लेबोरेटरी असिस्टेंट, पोस्ट कोड 736 लेबोरेटरी तकनीशियन और पोस्ट कोड 701 जूनियर कैमरामैन की मूल्यांकन परीक्षा 23 सितंबर को आयोग कार्यालय में होगी।

चयनित अभ्यर्थियों को मूल्यांकन परीक्षा से संबंधित सूचना डाक विभाग से भेजी गई है। अगर किसी अभ्यर्थी को बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह निर्धारित तिथि को आयोग कार्यालय में सभी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतिलिपियों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

कांगड़ा और सिरमौर जिलों में पुलिस भर्ती पर संकट

धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के एलान के साथ ही कांगड़ा और सिरमौर जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। शनिवार से लागू हुई आदर्श आचार संहिता दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 24 अक्तूबर तक रहेगी। इस मियाद के दौरान किसी भी योजना या आदेश को लागू करने से पहले चुनाव आयोग से सरकार को मंजूरी लेनी होगी। आचार संहिता लगने से इन दोनों जिलों में पुलिस भर्ती पर भी संकट खड़ा हो गया है।

लिखित परीक्षा के बाद अक्तूबर में भर्ती के लिए साक्षात्कार शुरू होंगे। पुलिस मुख्यालय अब भर्ती प्रक्रिया जारी रखने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगेगा। यही नहीं, दोनों जिलों में होने वाली जिला स्तरीय किसी भी भर्ती पर भी रोक लग गई है। प्रक्रिया भले जारी रहे लेकिन परिणाम चुनाव आयोग की अनुमति के बिना घोषित नहीं किया जा सकेगा।

सूत्रों का कहना है कि चूंकि पुलिस भर्ती प्रक्रिया पहले से चल रही है इसलिए यह जारी रह सकती है लेकिन परिणाम जारी करना मुमकिन नहीं होगा। फिलहाल मामले में पीएचक्यू चुनाव आयोग से संपर्क कर निर्देश लेने के लिए कवायद में जुट गया है। उल्लेखनीय है कि आचार संहिता लागू होने के बाद दोनों ही जिलों में होने वाली हर महत्वपूर्ण सरकारी या गैर सरकारी गतिविधि पर चुनाव आयोग की नजर रहेगी।

दोनों ही जिलों में किसी भी योजना या आदेश को लागू करने से पहले सरकार को चुनाव आयोग से मंजूरी लेनी होगी। सरकार के आवेदन पर आयोग देखेगा कि अनुमति का विषय अत्यंत आवश्यक है या फिर इसे एक महीने के लिए टाला जा सकता है। यदि अति आवश्यक न हुआ तो आयोग उस मामले में मंजूरी नहीं देगा। 

दिवाली के लिए अतिरिक्त राशन कोटा वितरण पर असमंजस
तकरीबन हर साल दिवाली पर सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले अतिरिक्त राशन कोटे के वितरण पर भी इन दो जिलों में असमंजस है। चूंकि यह अतिरिक्त राशन वितरण सामान्य वितरण से अलग है, इसलिए सरकार को इसके लिए भी अनुमति लेनी होगी। 

कांगड़ा और सिरमौर के लिए योजना का एलान नहीं कर सकती सरकार 
उपचुनाव की मियाद के दौरान प्रदेश सरकार या मुख्यमंत्री किसी भी तरह की प्रदेश स्तरीय योजना या घोषणा का एलान कर सकते हैं। लेकिन कांगड़ा और सिरमौर को चिह्नित कर योजना का एलान नहीं किया जा सकेगा। नई योजनाओं से इन दोनों उपचुनाव वाले जिलों में लोगों को लाभ देने से पहले सरकार को आयोग से अनुमति लेनी जरूरी होगी।

कल जारी होगा ऊना-चंबा का व्यक्तिगत साक्षात्कार का शेड्यूल

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम आने के बाद जिला चंबा और ऊना के अभ्यर्थियों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार का शेड्यूल सोमवार को जारी किया जाएगा। इसके अलावा जिला कांगड़ा में आचार संहिता लगने के बाद यहां व्यक्तिगत साक्षात्कार लेने पर अभी तक स्थिति साफ नहीं है। इसके लिए पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

डीआईजी नॉर्थ जोन कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत साक्षात्कार का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इसे सोमवार तक सार्वजनिक कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला चंबा और ऊना के अभ्यर्थियों के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार का शेड्यूल तो सोमवार को जारी कर दिया जाएगा, लेकिन जिला कांगड़ा में आचार संहिता लगने के कारण इस बारे पहले उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी, उसके बाद ही जिला कांगड़ा के अभ्यर्थियों की स्थिति साफ होगी।

धर्मशाला की इन्वेस्टर मीट की तैयारियों पर नहीं पड़ेगा उप चुनाव का साया

राज्य में 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव का साया धर्मशाला के इन्वेस्टर मीट की तैयारियों पर नहीं पड़ेगा। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 7-8 नवंबर को  ग्लोबल इन्वेस्टर मीट कराई जा सकेगी। चुनाव आयोग ने राज्य में विधानसभा उपचुनाव 21 अक्तूबर को कराने की घोषणा कर दी है। इसके बाद 24 अक्तूबर को चुनाव नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। यानी धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद 7-8 नवंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर मीट कराने में कोई परेशानी नहीं होगी।

राज्य सरकार को यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उपयुक्त समय भी मिल पाएगा। सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के माध्यम से प्रदेश में करीब अस्सी हजार करोड़ के नए निवेश का लक्ष्य रखे हैं। अभी सरकार ने निवेशकों के साथ 46 हजार करोड़ के एमओयू साइन करा लिए हैं। धर्मशाला में भी कंपनियों के साथ एमओयू करने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed