{"_id":"617ea2f7f6453212a3201c48","slug":"by-election-zero-in-three-polling-stations-of-bharmour-less-than-four-percent-voting-in-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: भरमौर के तीन पोलिंग स्टेशनों पर शून्य, दो में चार फीसदी से कम वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: भरमौर के तीन पोलिंग स्टेशनों पर शून्य, दो में चार फीसदी से कम वोटिंग
Sun, 31 Oct 2021 07:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 31 Oct 2021 07:37 PM IST
सार
भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को हुए उपचुनाव के दौरान तीन पोलिंग बूथों में एक भी मत नहीं पड़ा। कलमला, अहलमी और थोकला के मतदाताओं ने मतदान नहीं किया।
विज्ञापन
वोटिंग(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को हुए उपचुनाव के दौरान तीन पोलिंग बूथों में एक भी मत नहीं पड़ा। कलमला, अहलमी और थोकला के मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। कलौण और बिलमुई में वोटिंग क्रमश: 3:50 और 3:64 फीसदी रही। स्थानीय मतदाताओं के अनुसार सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन
इस बात को लेकर खासा रोष है। मतदाताओं का कहना है कि स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क तीन मांगें थीं। मगर सरकार ने हर बार उन्हें आश्वासन दिए जबकि धरातल पर कोई भी विकास नहीं हुआ। बहरहाल, सरकार के आश्वासनों से तंग आकर उन्होंने इस बार चुनाव का बहिष्कार किया।
विज्ञापन