फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   By election himachal: On the last day of campaigning all parties put on the power

उपचुनाव: प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों झोंकी ताकत, कहीं रोड शो निकाला तो किसी ने लगाई धाम

Sat, 19 Oct 2019 06:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/सराहां/ राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/सराहां/ राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Oct 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
By election himachal: On the last day of campaigning all parties put on the power
- फोटो : अमर उजाला

धर्मशाला और पच्छाद में 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को सभी दलों के प्रत्याशियों और नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। ताबड़तोड़ जनसभाएं, बैंडबाजे के साथ रोड शो, प्रेस वार्ताएं, डोर टू डोर प्रचार और धाम लगाकर मतदाताओं को अपने पाले में करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


हालांकि, कौन कितना कामयाब रहा, इसका पता 24 अक्तूबर को आने वाले चुनाव परिणाम से चलेगा। बहरहाल, धर्मशाला में सात जबकि पच्छाद में पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


 

By election himachal: On the last day of campaigning all parties put on the power

वहीं, कांग्रेस प्रचार के आखिरी दिन एकजुट हो गई। पूर्व मंत्री जीएस बाली ने पर्यटन निगम के होटल कुनाल में प्रेस वार्ता कर जयराम सरकार पर धर्मशाला और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भेदभाव का आरोप लगाकर निशाना साधा।

उनके साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, पूर्व मंत्री चंद्रेश कुमारी, विप्लव ठाकुर, अजय महाजन, आशीष बुटेल आदि मौजूद रहे। बीमार सुधीर शर्मा ने रक्कड़ स्थित अपने आवास पर सभी बूथ कांग्रेस कमेटियों के साथ बैठक कर जीत की रणनीति बनाई।

सुधीर ने घर पर जनता के लिए धाम भी लगाई। इस मौके पर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं रूबरू संस्था की एमडी शकुन मनकोटिया, केवल पठानिया, पूर्व विधायक यादवेंद्र गोमा, जगजीवन पाल और जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला के पर्यवेक्षक योगेश साहनी भी मौजूद रहे।

निर्दलीय प्रत्याशी राकेेश चौधरी ने भी धर्मशाला में बैंड बाजे के साथ रोड शो निकाला। रोड शो से ओबीसी समुदाय के राकेश समर्थकों ने सियासी माहौल गर्मा दिया।

पच्छाद में भी पूरी ताकत के साथ प्रचार में उतरे भाजपा-कांग्रेस नेता

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने शनिवार को राजगढ़ क्षेत्र में प्रचार किया। पझौता में रैली निकाली और शाया में भी लोगों से मिलीं। भाजपा से ही बागी होकर चुनाव मैदान में उतरीं दयाल प्यारी ने बनाह की सेर, काहन और सराहां बाजार में प्रचार किया। उन्होंने एक-एक दुकानदार के पास पहुंचकर समर्थन मांगा। कांग्रेस प्रत्याशी जीआर मुसाफिर ने बनाहं की सेर, सराहां, टिक्कर व बागपशोग पंचायतों में प्रचार किया।

उपचुनाव के भाजपा प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज और डॉ. राजीव सैजल ने भी अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार किया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शाया का दौरा किया। कांग्रेस ने भी इस पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बडू साहिब का दौरा किया। उसके बाद वह डिंबर व ठौड़ निवाड़ गए। इस दौरान विधायक हर्षवर्धन चौहान, प्रदेश कांग्रेस महासचिव चंद्रशेखर आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed