फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   By election himachal: BJP will form a panel of candidates in the election committee meeting, Congress is also ready

उपचुनाव हिमाचल: भाजपा चुनाव समिति की बैठक में बनाएगी प्रत्याशियों का पैनल, कांग्रेस भी तैयार

Tue, 28 Sep 2021 07:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Sep 2021 07:54 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है। दोनों दल जल्द ही अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक अब जल्द होगी। इस बैठक में संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनेगा। 

विज्ञापन
By election himachal: BJP will form a panel of candidates in the election committee meeting, Congress is also ready
पीटरहॉफ शिमला में भाजपा की उच्चस्तरीय बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है। दोनों दल जल्द ही अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक अब जल्द होगी। इस बैठक में संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनेगा। इसे केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। संसदीय बोर्ड ही नई दिल्ली में उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। इस संबंध में मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में भाजपा की उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और सह प्रभारी संजय टंडन भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि एक बार पहले भी प्रदेश भाजपा की ओर से संसदीय बोर्ड को संभावित प्रत्याशियों के पैनल भेजे जा चुके हैं। अब ये पैनल नए समीकरणों को देखते हुए दोबारा भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का किन्नौर दौरा रद्द 
उपचुनाव की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का किन्नौर दौरा रद्द हो गया। मंगलवार सुबह 10:30 बजे हेलीकाप्टर से उन्होंने जाना था लेकिन आदर्श चुनाव आचार संहिता लगते ही उनका दौरा रद्द हो गया। 
विज्ञापन


भाजपा चुनाव के लिए तैयार : जम्वाल 
शिमला। भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि उपचुनाव की घोषणा की भाजपा लंबे समय से इंतजार कर रही थी। पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस जीतेगी उपचुनाव का सेमीफाइनल : राठौर

By election himachal: BJP will form a panel of candidates in the election committee meeting, Congress is also ready
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उपचुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि पार्टी पहले से ही इसकी मांग आयोग से कर रही थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना की आड़ में इन चुनावों को टालने के लिए चुनाव आयोग पर दबाव बनाती रही।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव का सेमीफाइनल जीतकर अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों से लोग परेशान हैं। सरकारी नौकरियां बेची जा रही हैं। बेरोजगारों के साथ धोखा हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed