फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Buses problem in shimla

राजधानी सहित जिले भर में बसों की किल्लत से पब्लिक परेशान

Mon, 27 Dec 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Buses problem in shimla
प्रधानमंत्री की रैली में मंडी भेज दी थी सैकड़ों बसें
विज्ञापन

250 रूट बसों की कमी के चलते जिले में हुए फेल
बस सेवाएं आज भी प्रभावित रहने की हैं संभावनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सोमवार को बसों की कमी के चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। एचआरटीसी की बसें सोमवार को मंडी में प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए लोगों को पहुंचाने में लगी थीं।
इस कारण शिमला सहित जिलेभर में आम लोग बसों की किल्लत के कारण परेशान होते रहे। एचआरटीसी ने शिमला जिले की करीब पौने दो सौ बसों को रूटों से हटाकर मंडी रैली में भीड़ जुटाने के लिए भेजा है। बसें न होने के कारण सोमवार को एचआरटीसी के राजधानी शिमला सहित जिले भर में ढाई सौ से अधिक रूट और लोकल ट्रिप फेल हुए।
विज्ञापन

हफ्ते के पहले दिन लोग जरूरी काम के लिए घरों से निकले लेकिन बसें न मिलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।
लोकल और लांग रूटों पर बसें न चलने से अव्यवस्था की स्थिति रही। ऊपरी शिमला से राजधानी की ओर बसें न आने के कारण अस्पताल आने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी। प्रधानमंत्री की मंडी रैली के लिए एचआरटीसी ने तीन दिन पहले शनिवार को ही बसें भेज दी थीं। बसें न होने के कारण रविवार को रूटों पर बसें रवाना नहीं हुई जिसके चलते सोमवार सुबह लोगों को शिमला आने के लिए बसें नहीं मिली। ओवरलोड निजी बसों में जैसे तैसे जो लोग शिमला पहुंच गए उन्हें वापस लौटने के लिए बसें नहीं मिली। दिनभर लोग टुटीकंडी आईएसबीटी, लक्कड़ बाजार बस स्टैंड और ढली में बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों से शिमला
नहीं आई चालीस बसें
शहर के 27 रूट भी हुए फेल
राजधानी में सोमवार को आसपास के क्षेत्रों से 40 रूटों से बसें शिमला नहीं आईं। इस कारण स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों को दफ्तरों से छुट्टी करनी पड़ी। लोकल रूटों पर एचआरटीसी की बसें कम संख्या में चलने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। निजी बसों में भारी ओवरलोडिंग के कारण भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से बसें न आने के कारण दूध और सब्जी बेचने शिमला आने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को भी बस सेवा सामान्य होने की संभावना नहीं है।

प्रधानमंत्री की रैली के लिए गईं बसें सोमवार रात वापस लौटेंगी। पूरी रात बसें चलाने के बाद मंगलवार को इन बसों के चालक रूटों पर जाने योग्य होंगे इस पर संशय है। एचआरटीसी प्रबंधन का दावा है कि मंगलवार सुबह ग्रामीण रूटों से चालक बसें लेकर शिमला आएंगे। एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो के अड्डा प्रभारी रामानंद ठाकुर ने बताया कि मंडी से बसें लेकर चालक-परिचालक सीधे रूटों पर पहुंचेंगे और सुबह ग्रामीण रूटों से बसें लेकर शिमला आएंगे। शिमला में स्टॉफ को रेस्ट दिया जाएगा। बताया कि सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों के 40 रूटों सहित कुल 67 रूट प्रभावित हुए। मंगलवार से सेवाएं सामान्य करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed