फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Buses joint timetabe issued

जिले की 264 बसों के लिए आज से लागू होगा ज्वाइंट टाइम टेबल

Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Buses joint timetabe issued
एचआरटीसी और निजी बसों को करना होगा अमल
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने जारी की समयसारिणी
नियमों का उल्लंघन करने पर 10,000 रुपये लगेगा जुर्माना
विश्वास भारद्वाज
शिमला। जिले के 264 रूटों पर चलने वाली एचआरटीसी और निजी बसों के लिए परिवहन विभाग की ओर से बनाई गई संयुक्त समयसारिणी आज से लागू होगी। समयसारिणी के उल्लंघन करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय शिमला ने करीब 8 साल बाद ठियोग, चौपाल, रोहड़ूू, कोटखाई, चियोग, चायल, करसोग, सुन्नी, रामपुर और रिकांगपिओ रूट की बसों के लिए संयुक्त समयसारिणी तैयार की है। नई समयसारिणी के तहत चौपाल रूट पर 20 बसें चलेंगी जिनमें पहली बस सुबह 4:45 बजे शिमला-हरिद्वार वाया चौपाल (एचआरटीसी) रवाना होगी और आखिरी बस 3:30 पर शिमला नेरवा चामुंडा जाएगी।
विज्ञापन

शिमला से चौपाल के लिए 20 से 45 मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध होंगी। शिमला से रोहड़ूू के लिए 29 बसें चलेंगी जिनमें सुबह पहली बस हरिद्वार रोहड़ूू (एचआरटीसी) सुबह 5:20 बजे रवाना होगी और शाम को आखिरी बस 4:30 बजे चामुंडा-रोहड़ूू (एचआरटीसी) चलेगी। कोटखाई-सैंज रूट पर 32 बसें चलेंगी जिनमें पहली बस शिमला बाघी (एचआरटीसी) 6:30 बजे रवाना होगी और आखिरी बस शाम 5:30 बजे शिमला कोटखाई (एचआरटीसी) रवाना होगी। इस रूट पर दोपहर के समय 5 से 25 मिनट के अंतराल पर बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चियोग लाइन पर 8 एचआरटीसी और 3 निजी बसें संचालित होंगी। रामपुर रिकांगपिओ रूट पर पहली बस रात 12:10 मिनट पर चंडीगढ़ रामपुर (एचआरटीसी) रवाना होगी। आखिरी बस रात 11:30 बजे शिमला से चंडीगढ़ काफनू (एचआरटीसी) चलेगी। इस रूट पर सबसे अधिक 92 एचआरटीसी और निजी बसें संचालित होंगी। बसों के चलने में 10 मिनट से लेकर 30 मिनट का अंतर रहेगा। दिन के अलावा रात के समय भी बस सेवा उपलब्ध रहेगी। शिमला से चायल के लिए एचआरटीसी की तीन जबकि छह निजी बसें चलेंगी। करसोग सुन्नी के लिए 71 बसें संचालित होंगी जिनमें पहली बस सुबह 4:40 बजे (एचआरटीसी) शिमला माहूनाग रवाना होगी। आखिरी बस शिमला सुन्नी तत्तापानी (लोकल डिपो) शाम 7:00 बजे रवाना होगी।
नियमों का पालन करें बस ऑपरेटर
हिमालयन बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर और महासचिव अतुल चौहान ने बताया कि आरटीओ शिमला की अध्यक्षता में संयुक्त समय सारिणी की बैठकों में आपसी सहमति से निर्धारित टाइम टेबल का सभी बस आपरेटरों को पालन करना होगा। इससे जहां बस आपरेटरों को बसों के संचालन के लिए उपयुक्त समय मिलेगा वहीं यात्रियों के लिए भी नियमित अंतराल पर बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

सख्ती से लागू होगी संयुक्त समयसारिणी
पूर्व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डीआर धीमान ने 264 रूटों के लिए संयुक्त समय सारिणी बनाई है। एचआरटीसी और निजी बस आपरेटरों के बीच समय सारिणी को लेकर विवाद न हो इसके लिए संयुक्त समय सारिणी सख्ती से लागू करवाई जाएगी। बसों के संचालन का समय निर्धारित होने से यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
- मनजीत शर्मा
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed