फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus

शहर में सुबह सात से शाम सात बजे तक चलेंगी बसें

Fri, 29 May 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
bus
राजधानी में करीब ढाई महीने से बंद पड़ी हैं बसें, सेवा शुरू होने से हजारों लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

शाम 7 बजे से पहले गंतव्य तक न पहुंचने वाले रूट होंगे कैंसल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में एक जून से सुबह सात से शाम सात बजे तक बसें चलना शुरू हो जाएंगी। इससे हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। शहर में करीब ढाई महीने से बस सेवाएं बंद पड़ी हैं। हालांकि सुबह 4 से 7 बजे के बीच चलने वाली शिमला से 50 से अधिक रूटों पर बसें रवाना नहीं होंगी। सरकार ने सुबह 7 से शाम 7 बजे के बीच ही बसों के संचालन को अनुमति दी है, ऐसे में सुबह के समय रूटों पर बसें रवाना न होने से लंबे रूटों पर जाने वाले लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है।
ऐसी बसें जो सुबह चल कर शाम 7 बजे तक गंतव्य तक नहीं पहुंच सकती उन्हें रूट विभाजित कर चलाया जाएगा। किन्नौर से राजधानी शिमला आने वाली पूह-शिमला बस को दो चरणों में चलाया जाएगा। पूह से रिकांगपिओ के लिए अलग बस चलेगी और रिकांगपिओ से शिमला को अलग बस रवाना की जाएगी। रिकांगपिओ से बस को निर्धारित समय के मुकाबले करीब 3 घंटे पहले रवाना किया जाएगा ताकि बस 7 बजे आए पहले शिमला पहुंच सके। इसी तरह कई अन्य लांग रूटों को भी विभाजित कर संचालित करने की योजना बनाई गई है। शाम 7 बजे के बाद नाइट बस सर्विस भी नहीं चलाई जाएगी। प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान कमल ठाकुर ने कहा कि कहा कि शहर में बसें सुबह सात से शाम सात बजे तक चलेंगी। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं, हालांकि अंतिम रूपरेखा बैठक बुलाकर तय की जाएगी।
विज्ञापन

शिमला लोकल में सुबह 7 से
शाम 7 बजे तक चलेंगी बसें
राजधानी शिमला के लोकल रूटों पर एचआरटीसी और प्राइवेट ऑपरेटर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही बसों का संचालन करेंगे। ऐसे रूट जहां 7 बजे से पहले बसे चलना शुरू हो जाती हैं उन्हें कैंसिल कर दिया जाएगा। शाम के समय लास्ट ट्रिप पर बसे ऐसे समय में चलाई जाएंगी ताकि अंतिम स्टॉपेज पर 7 बजे से पहले पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed