फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus

शिमला में लीजिये इलेक्ट्रिक बसों के सफर का आनंद

Fri, 11 Oct 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
bus
खबर के साथ
शिमला में लीजिये इलेक्ट्रिक बसों के सफर का आनंद
विज्ञापन

शिमला। शिमला शहर की सड़कों पर अगले हफ्ते से छोटी नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ना शुरू हो जाएंगी। जांच के बाद एचआरटीसी ने 20 छोटी 21 सीटर इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दे दी है। अगले हफ्ते तक कुछ बसें शिमला पहुंच जाएंगी।
छोटी इलेक्ट्रिक बसों की इंस्पेक्शन के लिए एचआरटीसी के अधिकारियों की एक टीम वीरवार को हरियाणा के धारुहेड़ा पहुंची थी। यहां टीम ने सभी बसों की जांच की। जांच सही रहने के बाद एचआरटीसी ने इन्हें हरी झंडी दे दी है। इन बसों का काम अब अंतिम चरण में है। अगले हफ्ते तक शिमला शहर में यह बसें दिखना शुरू हो जाएंगी। एचआरटीसी का दावा है कि दिवाली तक सभी 20 बसें शिमला शहर में पहुंच जाएंगी। शहर में पहले भी 30 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। अब 20 नई बसें मिलने के बाद शहर में कुल 50 इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी। इलेक्ट्रिक बसें सफर में बाकी बसों की तुलना में काफी आरामदायक है। शहरवासियों के लिए यह पहली पसंद बनती जा रही है। कई उपनगरों में इसे चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सबसे आरामदायक होंगी नई बसें
एचआरटीसी का दावा है कि जो 20 नई बसें खरीदी जा रही हैं, वह पहले खरीदी गईं इलेक्ट्रिक बसों से ज्यादा सुविधाजनक साबित होंगी। यह 7 मीटर लंबी होंगी जिसमें 40 से 45 लोग आराम से सफर कर सकते हैं। 21 सीटर बसों में करीब इतने ही लोग खड़े भी सफर कर सकते हैं। आकार छोटा होने से इन्हें उन उपनगरों में भी भेजा जा सकेगा जहां बड़ी बसें नहीं जा पातीं। आकार छोटा होने के कारण जाम भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 लाख की पड़ेगी एक बस
नई बसों का साइज भले ही छोटा है लेकिन इनकी बैटरी और मोटर की क्षमता बड़ी बसों के बराबर ही है, ताकि ज्यादा सवारियाें के साथ भी बस आसानी से चल सके। नई बसों की कलर स्कीम बड़ी बसों जैसी ही है। बड़ी बसें नौ मीटर लंबी और 30 सीटर थीं। इसकी कीमत 77 लाख थी जबकि नई छोटी बस करीब 70 लाख की पड़ेंगी। बसों के बाहर मंदिरों के ग्राफिक बने हैं। शहर के लोगों ने बड़ी बसों की आरामदायक सीटों को पसंद किया है इसलिए छोटी बसों की सीटों का डिजाइन और क्वालिटी भी बड़ी बसों जैसी ही है।

अगले हफ्ते शिमला पहुंचेंगी नई बसें : गुप्ता
एचआरटीसी के मुख्य महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि इंस्पेक्शन पूरी हो गई है। अगले हफ्ते तक नई बसें शहर में दिखना शुरू हो जाएंगी। दिवाली से पहले सभी बसें शिमला पहुंच जाएंगी। शहर में अब कुल 50 इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed