फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत 8 निजी बसों के कटे चालान

Wed, 25 Sep 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
bus
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत 8 निजी बसों के कटे चालान
विज्ञापन

शिमला। सीएम हेल्पलाइन 1100 पर शहर के एक प्रबुद्ध नागरिक ने शिकायत कर बताया कि राजधानी में चल रही प्राइवेट बसों में कंडक्टर सवारियों को टिकटें नहीं दे रहे और ड्राइवर-कंडक्टर वर्दी भी नहीं पहनते। बसों को चलाते हुए मोबाइल का इस्तेमाल और जबरन ओवरलोडिंग करते हैं। मनमानी करने वाले ड्राइवर-कंडक्टरों और बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई की जाए।
हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री आईटी सेल ने तुरंत परिवहन विभाग को सूचित किया और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलने पर बुधवार को परिवहन विभाग की टीम फील्ड में उतरी और शहर में जगह जगह नाकेबंदी कर 30 बसों का निरीक्षण किया। परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रताप चंद शर्मा की अगुवाई में वरिष्ठ सहायक देवेंद्र नेगी और मेहर सिंह मेहता ने छोटा शिमला, नवबहार और बाईपास पर नाकेबंदी कर प्राइवेट बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान 8 बसों में यात्री बिना टिकट मिले। परिवहन विभाग ने इन सभी बसों के चालान किए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भूपेंद्र अत्री ने बताया कि विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान 8 बसें पकड़ी हैं जिनमें सवारियों को टिकट नहीं दी गई थी। इन बसों के पांच-पांच हजार के चालान होंगे। आने वाले दिनों में भी मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन

हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद दिए कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार और सीएम हेल्पलाइन के नोडल अधिकारी किशोर शर्मा ने बताया कि हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद परिवहन विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकटिंग मशीनें खरीदने को दी मोहलत पूरी, अब सख्ती
शहर के प्राइवेट बस ऑपरेटरों को परिवहन विभाग ने एचआरटीसी की तर्ज पर कंडक्टरों को टिकटिंग मशीनें उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे। विभाग ने ऑपरेटरों को लंबी मोहलत भी दी बावजूद इसके अब तक 108 बसों में से महज 18 में ही आपरेटरों ने कंडक्टरों को टिकटिंग मशीनें दी हैं। कंडक्टरों को टिकटिंग मशीनें न देने वाले आपरेटरों के खिलाफ भी अब परिवहन विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed