फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus

लक्कड़ बाजार, आईएसबीटी बुकिंग काउंटरों की टाइमिंग में फिर कटौती

Tue, 24 Sep 2019 10:33 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
bus
- फोटो : अमर उजाला
शिमला। टुटीकंडी आईएसबीटी स्थित एडवांस बुकिंग काउंटर के संचालन समय में एक बार फिर कटौती कर दी गई है। इतना ही नहीं लक्कड़ बाजार बुकिंग काउंटर भी डबल से दोबारा सिंगल शिफ्ट कर दिया गया है। एचआरटीसी की ऐसी दर्जनों बसों में जिनकी ऑनलाइन बुकिंग नहीं हैं, यात्रियों को सीटें न मिलने के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लक्कड़ बाजार बस स्टैंड बुकिंग काउंटर सुबह 4:30 के स्थान पर 9 बजे खुल रहा है। शाम को 7 बजे के स्थान पर 4:30 बजे बंद हो रहा है। जिसके चलते ठियोग, कोटखाई, जुब्बल, रोहड़ू, रामपुर, रिकांगपिओ, चौपाल, नेरवा के अलावा करसोग और बसंतपुर रूटों पर सुबह के समय करीब 30 बसों की बुकिंग नही हो रही। शाम 4:30 बजे के बाद ऊपरी शिमला और करसोग रूट पर रवाना होने वाली बसों की भी बुकिंग नहीं हो पा रही। आईएसबीटी का मंडी-कांगड़ा एडवांस बुकिंग काउंटर तीन शिफ्टों से डबल शिफ्ट हो गया है। सुबह 4 बजे के स्थान पर यह काउंटर 6 बजे खुल रहा है जिससे चंबा, पठानकोट और हरिद्वार रूटों पर चलने वाली बसों की एडवांस बुकिंग नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

इन बसों की बुकिंग प्रभावित
सुबह - खड़ाहन, कुमारसैन, चेवड़ी, धरोगड़ा, चायल, भुट्टी, नागजुब्बड़, रिकांगपियो 3 बसें, सांगला, काफनू, रामपुर, प्रेमनगर, बसंतपुर, मशौत, टिक्कर, रानवी, कल्पा, रास्त, बाघी, थरोला, रेयोघाटी, पाहल, कुटांगण, शिलगांव, गिलटाड़ी, सोईधार, सोलंग, पहलोग और शाम के समय घोड़ना, पाहल, दलेऊ, पठानकोट-ठियोग, कोटखाई, माईपुल, करसोग, चेबड़ी सहित अन्य रूटों पर चलने वाली बसों की बुकिंग प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करना भी मुश्किल
काउंटर के समय में कटौती से यात्रियों को पूछताछ करने में भी दिक्कत पेश आ रही है। लक्कड़ बाजार बुकिंग काउंटर के नंबर 2655765 पर राजधानी शिमला सहित ऊपरी शिमला, करसोग और बसंतपुर के लोग बसों को लेकर पूछताछ भी करते हैं।
सीबीए शिमला के लिए किए दो अतिरिक्त कर्मियों के आर्डर : नेगी
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि स्टॉफ की किल्लत के कारण दिक्कत पेश आ रही है। सीबीए शिमला के लिए दो अतिरिक्त कर्मियों के आर्डर कर दिए गए हैं। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

शिमला सीबीए में 29 कर्मी
शिमला सीबीए (करंट बुकिंग एजेंसी) में मौजूदा समय में 29 कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। सीबीए इंचार्ज रामानंद ठाकुर ने बताया कि कंट्रोल रूम के अलावा इनक्वायरी, एडवांस बुकिंग काउंटर, करंट काउंटर, टैक्सी बुकिंग, ईबीटीएम कैश बुकिंग पर भी स्टॉफ सेवाएं दे रहा है। कुछ लोग छुट्टी हैं और कुछ ट्रांसफर हो गए हैं जिससे थोड़ी समस्या पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed