{"_id":"61fff9a5dabaef075e38d9f2","slug":"bus-shimla-city-news-sml3987952141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से रामपुर, रोहड़ू के लिए बस सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से रामपुर, रोहड़ू के लिए बस सेवा बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। शिमला से रामपुर के लिए वाया नारकंडा और रोहड़ू के लिए वाया खड़ापत्थर बस सेवा रविवार को बहाल कर दी गई। एचआरटीसी और निजी बस ऑपरेटरों ने रविवार को इन रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया। हालांकि शिमला जिले के ग्रामीण रूटों पर अभी बस सेवा बाधित है। ठियोग चौपाल नेरवा रूट पर भी बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
रविवार को एचआरटीसी के तारादेवी डिपो ने शिमला और ठियोग के बीच बसों का ट्रायल किया। रोहड़ू से एक बस वाया खड़ापत्थर शिमला और एक बस शिमला से रोहड़ू भेजी गई। एचआरटीसी के रिकांगपिओ डिपो की बस नारकंडा होते हुए शिमला पहुंची। शिमला से भी रिकांगपिओ के लिए वाया नारकंडा रामपुर बस चलाई गई। निजी बस आपरेटरों ने भी रविवार को शिमला रोहड़ू और शिमला रामपुर रूट पर बसों का संचालन शुरू कर दिया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक तारादेवी विनोद शर्मा ने बताया कि शिमला से रोहडृ वाया खड़ापत्थर और रामपुर वाया नारकंडा रूट बहाल कर दिए गए हैं। सोमवार से अधिकतर रूट रिस्टोर करने का प्रयास किया जाएगा।
शिमला डिवीजन के 300 रूट अभी भी ठप, 90 बसें फंसी
बर्फबारी के बाद ग्रामीण रूट बंद होने के कारण रविवार को एचआरटीसी शिमला डिवीजन के करीब 300 रूट संचालित नहीं किए जा सके। अभी भी निगम की करीब 90 बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं। कार्यकारी मंडलीय प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि रविवार से करीब 40 फीसदी रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी गई है।