फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bus services stalled on 17 routes of Pangi due to shortage of Diesel

Chamba News: डीजल खत्म, पांगी के 17 रूटों पर बस सेवाएं ठप

Tue, 18 Jul 2023 01:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jul 2023 01:16 PM IST
सार

जनजातीय क्षेत्र पांगी में डीजल की कमी होने पर परिवहन निगम ने 17 रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी हैं। पांगी के 33 रूटों में से 16 रूटों पर ही नियमित रूप से बसें भेजी जा रही हैं, क्योंकि परिवहन निगम के पास डीजल खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
bus services stalled on 17 routes of Pangi due to shortage of Diesel
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी में डीजल की कमी होने पर परिवहन निगम ने 17 रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी हैं। पांगी के 33 रूटों में से 16 रूटों पर ही नियमित रूप से बसें भेजी जा रही हैं, क्योंकि परिवहन निगम के पास डीजल खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। डीजल की सप्लाई लेकर आ रहा टैंकर रास्ता बंद होने के कारण मनाली में फंसा है, जो मार्ग बहाल होने के उपरांत पांगी पहुंचेगा। उसके बाद ही पांगी के सभी रूटों पर बस सेवा बहाल हो पाएगी। बस सेवाएं बंद होने के कारण घाटी के लोगों को पैदल या टैक्सी में सफर करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बस सेवाएं बंद होने से ग्रामीणों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। सर्दियों के दौरान पांगी घाटी के लोग बस सेवाओं से वंचित रहे। अब बरसात के मौसम में उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। समय रहते डीजल का टैंकर पांगी नहीं पहुंचा तो अन्य रूटों पर जा रहीं बसें भी बंद हो सकती हैं। किलाड़ से कुल्लू, पुंटो, सुराल से शिमला, किलाड़ से सुराल भटोरी, पुर्थी, मिंधल, हिलुटवान, करियुनी, टटन, हिलौर, गुवाड़ी, कुठल, परमार, धरवास और चलोली सहित अन्य रूटों पर बस की सेवाएं बंद हो चुकी हैं। क्योंकि निगम के पास इन रूटों पर बस भेजने के लिए डीजल की कमी चल रही है।  सब डिपो किलाड़ के प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि डीजल की सप्लाई मनाली में फंसी है। उसके कारण यह समस्या आई है। डीजल पांगी पहुंचते ही सभी बसों को रूटों पर सुचारू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed