फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus plunges into gorge, one dead, 8 injured

बस खाई में गिरी, एक की मौत, आठ घायल

Thu, 13 Oct 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी) Updated Thu, 13 Oct 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
Bus plunges into gorge, one dead, 8 injured

हिमाचल के मंडी जिले के उपमंडल करसोग के माहूंनाग के पास शिमला की ओर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए करसोग अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह आठ बजे निजी बस एचपी65-2607 माहूंनाग बस स्टॉप से कुछ ही दूरी पर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिरी। हादसे के समय बस में नौ लोग सवार थे। हादसे का पता चलते ही माहूंनाग गांव के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। 
विज्ञापन


हादसे में विजय सिंह (28) पुत्र रूप सिंह निवासी गांव बखारी की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 और निजी वाहनों से करसोग अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। बस माहूंनाग से शिमला जा रही थी। माहूंनाग से कुछ ही दूरी पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को देखने के लिए परिजन करसोग अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को पांच-पांच हजार की राहत

Bus plunges into gorge, one dead, 8 injured

घायलों में कुलदीप (17)  निवासी सरत्यौला गांव, मनीषा (20), राजेंद्र कुमार (27) निवासी भनोग, कृष्ण लाल निवासी गांव दरल, वीरेंद्र कुमार निवासी सरयोग को शिमला रेफर किया गया। जबकि करसोग अस्पताल में चंद्रावती पत्नी राजेंद्र, दो साल का अरनव पुत्र राजेंद्र कुमार, प्रेमलाल निवासी गांव भमाला का उपचार चल रहा है। 

सूचना मिलते ही एसडीएम करसोग विवेक चौहान, तहसीलदार जीवन सिंह नेगी ने घायलों को पांच-पांच हजार की राहत राशि प्रदान की। सीपीएस मनसाराम, पूर्व विधायक हीरा लाल ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल चाल पूछा। करसोग थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। हादसे के समय बस में नौ लोग सवार थे।

नैनो कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Bus plunges into gorge, one dead, 8 injured

लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र के डुगहली गांव के पास बुधवार सुबह नैनो कार गहरी खाई में गिरने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक घमीरू गांव से गोलवां की ओर जा रही नैनो एचपी29ए-3652 सुबह करीब सवा दस बजे डुगहली गांव के पास अनियंत्रित होकर करीब ढाई सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। 

हादसे में कार चालक ओंकार सिंह (65) निवासी घमीरू गांव की मौके पर ही मौत हो गई।  पुलिस चौकी लडभड़ोल के प्रभारी संदीप अवस्थी ने बताया कि इस दुर्घटना की सूचना ग्राम पंचायत रोपड़ी के उपप्रधान तेज सिंह ने दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जोगिंद्रनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed