{"_id":"628d16d33c34bf0cb638bf3e","slug":"bus-pass-counter-again-open-in-shimla-shimla-news-sml409933835","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी तिमाही के लिए बस पास बनाने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी तिमाही के लिए बस पास बनाने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड बस स्टैंड, संजौली में खुले काउंटर
सुबह 10 से 5 बजे तक चलेंगे पास काउंटर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के निजी स्कूलों के छात्रों के लिए दूसरी तिमाही के स्कूल बस पास बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एचआरटीसी ने ओल्ड बस स्टैंड के काउंटर नंबर 7 और संजौली काउंटर पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पास बनाने की सुविधा उपलब्ध करवाई है।
अभिभावकों की सुविधा के लिए 31 मई तक रविवार और छुट्टी के दिन भी छात्रों के पास बनाए जाएंगे। फरवरी में पहली तिमाही के लिए मार्च से मई तक के पास बनेंगे। अब जून से अगस्त के पास बनेंगे और सत्र के अंत में सितंबर से दिसंबर तक के पास बनेंगे। राजधानी में एचआरटीसी 62 बसों का बतौर स्कूल बस संचालन कर रहा है। सुबह और शाम के समय दो हजार से अधिक बच्चे स्कूल बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। चार्टर्ड स्कूल बसें सुबह 7 से 8:15 और दोपहर 2 से 3 बजे के बीच बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए संचालित हो रही हैं। एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि 31 मई तक पास काउंटर रविवार और छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे।
राहत: पुरानी दरों पर ही बनेंगे पास
कोरोनाकाल के बाद शुरू हुए नए शैक्षणिक सत्र में शहर के निजी स्कूलों ने 20 से 30 फीसदी तक स्कूल फीस बढ़ा कर अभिभावकों पर वित्तीय बोझ डाल दिया है। स्कूलों में पीटीए गठित कर अभिभावकों की सहमति से फीस तय करने के सरकार के आदेशों को भी स्कूल नहीं मान रहे। किताबों और स्कूल ड्रेस की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन एचआरटीसी अभिभावकों को राहत देते हुए पुरानी दरों पर ही बस पास बना रहा है।
विज्ञापन
यह हैं पास की दरें
5 किलोमीटर तक (रोजाना 10 किलोमीटर) 600 रुपये
10 किलोमीटर तक (रोजाना 20 किलोमीटर) 900 रुपये
15 किलोमीटर तक (रोजाना 30 किलोमीटर) 1000 रुपये
20 किलोमीटर तक (रोजाना 40 किलोमीटर) 1200 रुपये