फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus going from Manali to Shimla collides with hill in Pandoh, driver dies

मनाली से शिमला जा रही बस पंडोह में पहाड़ी से टकराई, चालक की मौत

Mon, 04 Apr 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bus going from Manali to Shimla collides with hill in Pandoh, driver dies
पंडोह में दीवार से टकराई बस। हादसे में चालक की मौत हो गई है। 40 यात्री घायल हुए हैं। - फोटो : Mandi
पंडोह (मंडी)। मनाली से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस पंडोह डैम के कैंची मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई है जबकि 40 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में दो विदेशियों (इस्रराइल) समेत पांच सैलानी शामिल हैं। 30 घायलों का इलाज जोनल और छह का इलाज नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

चालक की पहचान नंद किशोर (33) पुत्र ठाकर सिंह गांव डंढाल कोटली, मंडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे हादसा हुआ। शिमला डिपो की बस नौ बजे मनाली से शिमला के लिए रवाना हुई थी। पंडोह डैम के पास डयोड में अचानक बस अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस की सीटें तक उखड़ गईं। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सहायता से घायलों को निकाला गया। पुलिस और प्रशासन भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि हादसे के घायलों के परिजनों को पांच से दस हजार और मृतक के परिजनों को बीस हजार की फौरी राहत जारी कर दी है। घायलों में दस साल की इशानी और 13 साल के पुष्पेंद्र की हालत नाजुक बनी है। घायलों में 22 पुरुष, 12 महिलाएं और 02 बच्चे शामिल हैं। अन्य चार को चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की सूची
.............
सैलानी व्ओर (22) पुत्री भारोन निवासी 44 हेलन स्ट्रीन इस्रराइल, ओमान (23) पुत्री सविका हेरियस निवासी बिनियां इस्रराइल, कर्ण (51) पुत्र जगतार सिंह गोयल निवासी 51 कृष्णनगर मकान नंबर सी-35 ओल्ड गोविंदपुरा दिल्ली, हर्शित (26) पुत्र मंजीत कोहली निवासी 256 गगन विहार दिल्ली-51, रणजीत प्रताप (35) पुत्र समाथान निवासी प्लाट नंबर-9 चर्चदिल एरिया खनूर नीलगिरी तमिलनाडु, निशांत (27) पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव उज्जैन जिला कांगड़ा (परिचालक), कुंता देवी (58) पत्नी साधु राम निवासी गांव समारहला सुंदरनगर, अंजू नाल्टा (22) पुत्री मोहन लाल निवासी कोटी डाकघर पौड़िया तहसील चौपाल शिमला, मेहरी देवी (49) पत्नी चेतराम निवासी बंजार कुल्लू, चुन्नी देवी (40) पत्नी शेर सिंह निवासी कांगती जिला कुल्लू, विजय कुमारी (47) पत्नी जोगिंद्रपाल निवासी रामशिला जिला कुल्लू, महेश्वरी देवी (75) पत्नी भगत राम निवासी भंगरोटू बल्ह जिला मंडी, ममता देवी (30) पत्नी तरुण कुमार निवासी कोलीभेड़ मौहल जिला कुल्लू, ईशानी (10) पुत्री तरुण कुमार निवासी कोलीभेड़ मौहल जिला कुल्लू, कविता (24) पुत्री योगराज निवासी मेहा फेजल जिला कुल्लू, शीतला (24) पुत्री मोहन लाल निवासी गुम्मा जिला शिमला, रत्नी देवी (60) पत्नी रत्न चंद निवासी अखाड़ा बाजार जिला कुल्लू, भूषण कुमार (24) पुत्र मनचंसा निवासी खगडिया बिहार, पुष्पेंद्र कुमार (13) पुत्र तरुण कुमार, निवासी कोलीभेड़ मौहल कुल्लू, सुरेश कुमार (34) पुत्र ध्यान सिंह निवासी गांव धार कपाही बल्ह जिला मंडी, हरकी राम (49) पुत्र भाग चंद निवासी बदाह मौहल जिला कुल्लू, मेहर चंद (21) पुत्र चैनी राम निवासी गांव बांधी औट जिला मंडी, चेतराम (53) पुत्र भाग चंद निवासी झलाफड़ बंजार जिला कुल्लू, विशाल (23) पुत्र कुंज लाल निवासी गांव हुरला भुंतर जिला कुल्ल, आशीष शर्मा (39) पुत्र अवदेश शर्मा निवासी कचहरी रोड जलंधरी सरांय बदायुं, उत्तर प्रदेश, जोगिंद्रपाल (53) पुत्र फनाहर राम निवासी रामशीला अखाड़ा बाजार जिला कुल्लू, दुनीचंद (26) पुत्र कालू राम निवासी गांव कुंगरी सिल्हबधाणी पधर जिला मंडी, नरेश चंद (27) पुत्र जगदीश चंद निवासी मणीकर्ण जरी जिला कुल्लू, दीपक (22) पुत्र हस्त बहादुर निवासी थापर बिल्डिंग मेन बाजार कोटखाई जिला शिमला, किशोरी लाल (60) पुत्र हिम्मत राम निवासी खनियारा जिला धर्मशाला कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed