फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus driver condoctor strik extend

आरटीओ के आश्वासन पर निजी बस स्टाफ ने टाली हड़ताल

Thu, 07 Jul 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bus driver condoctor strik extend
आरटीओ के आश्वासन पर टाली हड़ताल
विज्ञापन

हड़ताल का नोटिस देने निदेशालय पहुंचे थे यूनियन पदाधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। निजी बस चालक-परिचालक यूनियन शिमला की 11 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल आरटीओ शिमला मंजीत शर्मा के आश्वासन के बाद टाल दी गई। वीरवार को यूनियन के पदाधिकारी हड़ताल का नोटिस देने के लिए परिवहन निदेशालय पहुंचे थे। निदेशक परिवहन के आग्रह पर पदाधिकारियों ने आरटीओ शिमला से मुलाकात की।
यूनियन के अध्यक्ष रूपलाल ठाकुर और महासचिव अखिल गुप्ता ने बताया कि आरटीओ ने 14 जुलाई को श्रम विभाग और बस ऑपरेटरों के साथ बैठक कर यूनियन की मांगों पर चर्चा कर फैसला लेने का आश्वासन दिया है। यदि बैठक में यूनियन की मांगों पर सार्थक फैसला नहीं होता तो उसी दिन निजी बसों के चालक परिचालकों की प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया जाएगा। सरकार की ओर से बस किराये में कटौती से निजी बसें खड़ी होने की सूरत में चालक-परिचालकों को रोजी-रोटी की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

यूनियन को किराये में छूट पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन चालक-परिचालकों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग उठा रहे हैं। यूनियन ने सरकार से एचआरटीसी चालक-परिचालकों भर्ती में निजी बसों के अनुभवी स्टाफ को 50 फीसदी कोटा देने, परिवहन विभाग की ओर से पहचान पत्र जारी करने और मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed