हिमाचल प्रदेश जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र तीसा में एक निजी बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। चंबा-तीसा मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे कालोनी मोड़ के समीप हुए इस हादसे में एक दंपती, बस ड्राइवर समेत नौ यात्रियों की मौत हो गई है। छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा है। बस चालक की चंबा ले जाते हुए रास्ते में मौत हुई है। नौ घायल यात्री चंबा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इनमें से तीन की हालत नाजुक है। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। जान गंवाने वाले सभी यात्री स्थानीय निवासी थे।
जानकारी के अनुसार यह बस बौंदेड़ी से सुबह 8:30 बजे चंबा के लिए रवाना हुई थी। इस बस को 80 किलोमीटर तय कर चंबा पहुंचना था लेकिन बौंदेड़ी से 28 किलोमीटर आगे चालक ने नियंत्रण खो दिया। इस बस में 18 यात्री सवार थे। दोपहर डेढ़ बजे बस को चंबा पहुंचना था। बताया जा रहा है कि बस गिरने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत से घायलों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। यहां से एंबुलेंस व निजी वाहनों से घायलों को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। एसपी चंबा अरूल कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना तीसा से टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
मजिस्ट्रेट जांच होगी
जांच के लिए एसडीएम तीसा की अगुवाई में टीम गठित की गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वीरवार को शिमला से भी टीम पहुंचेगी। सभी घायलों के इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। - डीसी राणा, उपायुक्त
राज्यपाल, सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने जताया दुख
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सीएम जयराम ठाकुर और विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बस दुर्घटना पर दुख जताया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं। विधानसभा में सीएम ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जाएगी। प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है जबकि घायलों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज अपने गृह जिला चंबा लौट गए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।
बस हादसे में मृतकों की सूची
बस हादसे में मृतकों की पहचान देशो देवी (30) पत्नी जन्म सिंह निवासी गांव मंगली, खेम सिंह (30) पुत्र कर्म सिंह निवासी भटारी, भागदेई (55) पत्नी उमेदा निवासी गांव चुहाड़, उमेदा राम (58) पुत्र हरदियाल गांव चुहाड़, चमन सिंह (25) पुत्र सिंह गांव झज्जा, ध्यान सिंह (42) पुत्र महाजन निवासी गांव गलियास, पुन्नी देवी (35) पत्नी तिलक राज निवासी गांव बोंदेड़ी, सिंह (42) पुत्र दस रावण निवासी गांव गलियास, चालक गोविंद सिंह (28) पुत्र होशियार सिंह निवासी नीनोड़ी तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई।
हादसे में ये हुए घायल
हादसे के घायलों की पहचान देस राज (30) पुत्र ध्यान सिंह गांव गलूवा, हुमदेई (31) पत्नी रूप सिंह गांव प्रतिमास, हेम राज (25) पुत्र आलम गांव भड़ोगा, लीलो देवी (21) पुत्री देवीराम गांव क्योड़ा, अर्जुन (52) पुत्र डलकू राम गांव सरोल, दरवशी (25) पत्नी खेम राज गांव प्रीतमास, दाखो (45) पत्नी बोधराज गांव सिरी, अयोध्या कुमार (42) पुत्र गन्नबहादुर गांव छनलेई, विशांत पुत्र बजर सिंह गांव संगेड़ तहसील चंबा के रूप में हुई है। सभी का उपचार चल रहा है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र तीसा में एक निजी बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। चंबा-तीसा मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे कालोनी मोड़ के समीप हुए इस हादसे में एक दंपती, बस ड्राइवर समेत नौ यात्रियों की मौत हो गई है। छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा है। बस चालक की चंबा ले जाते हुए रास्ते में मौत हुई है। नौ घायल यात्री चंबा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इनमें से तीन की हालत नाजुक है। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। जान गंवाने वाले सभी यात्री स्थानीय निवासी थे।
जानकारी के अनुसार यह बस बौंदेड़ी से सुबह 8:30 बजे चंबा के लिए रवाना हुई थी। इस बस को 80 किलोमीटर तय कर चंबा पहुंचना था लेकिन बौंदेड़ी से 28 किलोमीटर आगे चालक ने नियंत्रण खो दिया। इस बस में 18 यात्री सवार थे। दोपहर डेढ़ बजे बस को चंबा पहुंचना था। बताया जा रहा है कि बस गिरने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत से घायलों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। यहां से एंबुलेंस व निजी वाहनों से घायलों को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। एसपी चंबा अरूल कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना तीसा से टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
मजिस्ट्रेट जांच होगी
जांच के लिए एसडीएम तीसा की अगुवाई में टीम गठित की गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वीरवार को शिमला से भी टीम पहुंचेगी। सभी घायलों के इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
- डीसी राणा, उपायुक्त