{"_id":"62b53d71a04f30539b5310b6","slug":"bus-accident-bus-full-of-baraatis-coming-from-una-to-bilaspur-crashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीख-पुकार में बदलीं खुशियां: ऊना से बिलासपुर आ रही बरातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीख-पुकार में बदलीं खुशियां: ऊना से बिलासपुर आ रही बरातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोग घायल
Fri, 24 Jun 2022 05:33 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 24 Jun 2022 05:33 PM IST
सार
बिलासपुर जिले में बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
bus accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर जिले में घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत बकरोआ गांव में हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार सुबह बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। बस चालक मौके से फरार हो गया। बरात ऊना जिला के अंब उपमंडल के तहत गांव दुसाड़ा से बिलासपुर के कोठीपुरा गांव जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह करीब 6:30 बजे भगेड़-पनौल मार्ग पर बकरोआ के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार बरातियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। बस में 39 महिलाएं और पुरुष सवार थे। चार घायलों को निजी वाहनों से सिविल अस्पताल घुमारवीं और 10 घायलों को एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। वहीं, इस बीच यह सूचना दुल्हन पक्ष के पास भी पहुंच गई।
विज्ञापन
हालांकि दूल्हे को दुल्हन के घर पहुंचा दिया गया। घटना के बाद एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर और डीएसपी अनिल ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम राजीव ठाकुर ने बताया कि बस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है। घायलों की हर संभव सहायता की जा रही है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
ये हुए घायल
हादसे में सुरेंद्र पाल (61) निवासी बडसाला ऊना, चरण दास (49), अभिषेक (18), अदित्या (13) निवासी सलूरी, रविंद्र कुमार (55) निवासी सेरी, अमर कुमार (35) निवासी कुठयाड़ी, प्रीतम (45) निवासी मानपुरा शिमला, रीना (36) निवासी तलवाड़ा होशियारपुर पंजाब, अभिषेक (17), वीरा देवी (18), पवना कुमारी (45) निवासी तुसाड़ा, तमन्ना (22) निवासी तांबड़ी झंडूता बिलासपुर, सुरेंद्र कुमार (52) निवासी पलकवाह ऊना, सौरभ (7 माह) पुत्र संजय कुमार निवासी दसलेहड़ा झंडूता बिलासपुर घायल हुए हैं।