{"_id":"63faea0190830f0cea0dc113","slug":"burglary-attempt-at-punjab-national-bank-in-lambloo-in-hamirpur-himachal-pradesh-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी, पैसे नहीं मिलने पर शातिरों ने रिकॉर्ड फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पंजाब नेशनल बैंक में सेंधमारी, पैसे नहीं मिलने पर शातिरों ने रिकॉर्ड फूंका
Sun, 26 Feb 2023 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Feb 2023 05:18 PM IST
सार
शातिर बैंक के लॉकर को तोड़ने में भी सफल नहीं हो पाए। इससे परेशान शातिरों ने बैंक शाखा के भीतर रखे रिकॉर्ड को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में लंबलू स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा कार्यालय में शनिवार देर रात सेंधमारी हुई है। शातिरों ने बैंक शाखा कार्यालय की दीवार तोड़कर भीतर प्रवेश किया लेकिन बैंक शाखा के भीतर नकदी हाथ नहीं लगी। शातिर बैंक के लॉकर को तोड़ने में भी सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
इससे परेशान शातिरों ने बैंक शाखा के भीतर रखे रिकॉर्ड को आग के हवाले कर दिया। बैंक में आग लगते ही फायर अलार्म बजना शुरू हो गया। इसके बाद इस मामले की दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार देर रात तीन बजे दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। बैंक प्रबंधक ने कहा कि शातिर बैंक में रखी नकदी को चुराने में कामयाब नहीं हो पाए, लेकिन इस दौरान जरूरी दस्तावेज आग से जल गए। बैंक लॉकर को शातिर कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाए। शातिरों की यह करतूत बैंक शाखा के भीतर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हैरानी की बात है कि बैंक के साथ ही लोक निर्माण विभाग का कार्यालय स्थित है।
जहां पर रात को चौकीदार होता है लेकिन दीवार को तोड़ते समय चौकीदार आवाज को नहीं सुन पाया। उधर, हमीरपुर थाना के प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो लोगों के बैंक के भीतर घुसने की फुटेज है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।