फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   budget of Rs 40.64 crore was approved in the Tribal Development Programme Scheme in the Project Advisory Commi

Kaza: परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में जनजातीय विकास कार्यक्रम योजना में 40.64 करोड़ का बजट मंजूर

Mon, 13 Jan 2025 04:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा(लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा(लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Jan 2025 04:41 PM IST
सार

जनजातीय विकास कार्यक्रम योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित 40 करोड़ 64 लाख रुपये का बजट अनुमोदित किया गया। 

विज्ञापन
budget of Rs 40.64 crore was approved in the Tribal Development Programme Scheme in the Project Advisory Commi
विधायक अनुराधा राणा की अध्यक्षता में हुई परियोजना सलाहकार समिति की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति के विधायक अनुराधा राणा ने सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त काजा के सम्मेलन कक्ष में आयोजित परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जनजातीय विकास कार्यक्रम योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित 40 करोड़ 64 लाख रुपये का बजट अनुमोदित किया गया।  उन्होंने कहा कि स्पीति में विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाए जा रही विकासात्मक परियोजनाओं व जन कल्याणकारी कायों को गति प्रदान कर समय पर पूर्ण किया जाए। इस दौरान लंबित पड़े विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन



विधायक  ने सर्दी के मौसम के दौरान लोक निर्माण विभाग को सड़कों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए तथा विशेष कर दूरदराज के क्षेत्रों में संपर्क सड़कों को दुरुस्त रखने को कहा ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिले। इसके अलावा उन्होंने विभाग की ओर से विभिन्न निर्माणाधीन भवनों पर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत चर्चा की और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर बल दिया। विधायक ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के जिन स्थानों में सर्दी के दौरान पेयजल की समस्या होती है, वहां पर आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने जल शक्ति विभाग को काजा व ताबो में सीवरेज निर्माण संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश किए। 
विज्ञापन


उन्होंने विद्युत विभाग को क्षेत्र में चल रहे विद्युत संबंधित कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग को किसानों को उन्नत किस्म के बीज, कृषि उपकरण, टैंक तथा पाइप आदि समय पर उपलब्ध करवाने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों के माध्यम से स्पीति में विभिन्न  कार्य व योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनसे संबंधित विभागीय अधिकारी समय-समय पर जमीनी स्तर पर पहुंचकर कार्य का जायजा लें, ताकि स्पीति घाटी के लोगों को वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों व योजनाओं का लाभ मिल सके।  विधायक ने बीआरओ सहित सभी विभागों के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर विकासात्मक कार्य करने को कहा ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर एसडीएम एवं परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना शिखा ने बैठक का संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed