फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   buddhist spiritual leader dalai lama statement over Monastic tradition

मठ परंपरा में बदलाव जरूरी : धर्मगुरु दलाईलामा

Wed, 04 Jul 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 04 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
buddhist spiritual leader dalai lama statement over Monastic tradition

धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि सामंती व्यवस्था से लोकतांत्रिक व्यवस्था में बदलाव ने मठ परंपरा में बदलाव आवश्यक कर दिया है। इसलिए इस व्यवस्था में परिवर्तन होना चाहिए।

विज्ञापन


सामंती व्यवस्था में हिंसा व घृणा का बोलबाला था, जबकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांति का माहौल तैयार करने के लिए सभी को अधिकार देने की बात है। दलाईलामा लेह में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


रिनपोछे और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मठ शिक्षा के केंद्र बनते जा रहे हैं, यह प्रशंसनीय है। जरूरत इस बात की है कि आज के इस भौतिकवादी युग में प्यार और सहिष्णुता की भावना को और अधिक विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विश्व के सभी धर्मों के लोगों के आपसी समन्वय से ही संभव है। पिछले दिनों दिल्ली में इंडियन हिमालयन बुद्धिस्ट कम्युनिटीज कांफ्रेंस में उन्होंने मठों के शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित होने की प्रशंसा की थी।

वर्तमान में वैश्विक परिदृश्य में जहां काफी कुछ भौतिकवादी विकास हो रहे हैं, ऐसे में पूरी दुनिया भावनात्मक संकट के दौर से गुजर रही है। ऐसी परिस्थिति में विश्व के सभी धर्मों को प्यार और शांति के संदेश को प्रसारित करना चाहिए।

21वीं सदी का युवा 2600 साल पुरानी बौद्ध धर्म की प्रासंगिकता के विषय में भी जाने। उन्होंने कहा कि लद्दाख के लोगों का उनके लिए अपार प्रेम व सम्मान है। इससे उनका उत्साह और बढ़ जाता है।


इससे पहले लेह पहुंचने पर विधान परिषद के चेयरमैन हाजी इनायत अली, सांसद थुप्टस्टन चिवांग, विधायक नवांग रिगजिन जोरा, डेल्डन नाम्गयाल और अन्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed